फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   500 gazetted posts vacant in government schools of Jammu division

जम्मू संभाग के सरकारी विद्यालयों में 500 राजपत्रित पद खाली, यहां तो प्रिंसिपल ही नहीं हैं

Sat, 10 Apr 2021 11:23 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 10 Apr 2021 11:23 AM IST
विज्ञापन
500 gazetted posts vacant in government schools of Jammu division
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो

जम्मू संभाग के सरकारी स्कूलों में पांच सौ से ज्यादा राजपत्रित पद लंबे समय से खाली हैं। 103 सरकारी स्कूलों में प्रिंसिपल नहीं हैं, जबकि 309 में हेडमास्टर के पद खाली हैं। वहीं 42 जोनल शिक्षा अधिकारी, 11 जोनल एजुकेशन पोलिंग ऑफिसर और एचओडी डाइट के 21 पद खाली हैं। 

विज्ञापन


स्कूल शिक्षा निदेशलय ने जम्मू संभाग के सरकारी स्कूलों में राजपत्रित और मास्टर की रिक्त पदों की सूची जारी की है। स्कूलों में राजपत्रित पद के साथ अध्यापकों के पद भी खाली पड़े हैं। जम्मू संभाग में डोडा जिले में सबसे ज्यादा 26 प्रिंसिपल के जबकि रियासी में 14 पद खाली हैं। शिक्षा विभाग पदों को भरने की बजाय एक प्रिंसिपल को दो से तीन स्कूलों का कार्यभार सौंप रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एक था इम्तियाज: जिसे सौंपी गई थी अमरनाथ यात्रा को निशाना बनाने की जिम्मेदारी, अब सोया मौत की नींद 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे स्कूलों में शैक्षणिक के साथ प्रशासनिक और नीतिगत फैसले नहीं हो पा रहे हैं। इसका असर विद्यार्थियों की पढ़ाई और सुविधा पर पड़ रहा है। जम्मू संभाग में कुल 12310 सरकारी स्कूल हैं, लेकिन स्कूलों में शिक्षकों की कमी है। कुछ स्कूलों में स्वीकृत स्टाफ से अधिक लोग, जबकि कई रसूखदार लंबे समय से अटैचमेंट पर नौकरी कर रहे हैं। जरनल लाइन टीचर्स की की बात करें तो जम्मू जिले में 1049 पद स्वीकृत हैं, जिसमें 216 खाली पड़े हैं।

ये भी पढ़ें- एक बार फिर आतंकियों ने लिया मस्जिद का सहारा, जानिए कब-कब धर्मस्थलों में घुसे दहशतगर्द    

वहीं उधमपुर जिले में जरनल लाइन, रमसा और एसएस के अध्यापकों के स्वीकृत पद 1102 जिसमें से 444 खली हैं। वहीं राजोरी में 1441 पद स्वीकृत हैं, जिसमें 512 पद खाली हैं। रामबन जिले में कुुल 667 पद स्वीकृत हैं, जिसमें 472 पद खाली पड़े हैं। रियासी में सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती काफी कम है, 778 स्वीकृत पदों में से 568 पद खाली पड़े हैं। इस तरह अन्य जिलों में पद खाली पड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed