नौ महीने में दो गुनी हुई आजाद की चल संपत्ति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के कद्दावर नेता और राज्यसभा सांसद गुलाम नबी आजाद की संपत्ति नौ महीने में ही लगभग 50 लाख रुपये बढ़ी है। लोकसभा चुनाव के नामांकन के दौरान मार्च 2014 में दाखिल शपथपत्र से अब उनकी चल संपत्ति दोगुनी हो गई है।
पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने राज्यसभा चुनाव के लिए दाखिल शपथपत्र में कहा है कि उनके पास एक करोड़ 05 लाख 57 हजार 406 रुपये, पत्नी के नाम एक करोड़ 42 लाख 61 हजार 830 रुपये और पुत्री के नाम 16 लाख 59 हजार 324 रुपये की चल संपत्ति (नकदी और विभिन्न बैंकों में जमा धनराशि) है।
वर्ष 2014 में लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन के दौरान 25 मार्च को दाखिल शपथपत्र में उन्होंने स्वयं के नाम 57 लाख 92 हजार 733 रुपये, पत्नी के नाम एक करोड़ 49 लाख 91 हजार 472 और पुत्री के नाम 16 लाख पांच हजार 385 रुपये की चल संपत्ति दर्शाया था।
साथ ही आजाद ने स्वयं के नाम महाराष्ट्र के विदर्भ में 2.5 एकड़ कृषि भूमि और पत्नी के नाम श्रीनगर एवं दिल्ली में मकान होना दर्शाया था। आजाद के अचल संपत्ति में कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई है।
विधानसभा चुनाव इन लोगों की संपत्ति घटी
किश्तवाड़ विधानसभा से नेशनल कांफ्रेंस से लड़े सज्जाद अहमद किचलू की चल और अचल संपत्ति दोनों ही घटी है। किचलू के पास विधानसभा चुनाव में 8593765.53, पत्नी के पास 3498653.93 रुपये की चल संपत्ति और स्वयं के पास 13.50 करोड़ और पत्नी के नाम 8.25 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति थी।
राज्यसभा चुनाव के लिए दाखिल शपथ पत्र में किचलू ने 7102959, पत्नी के नाम 3237923 रुपये चल संपत्ति के रूप में और स्वयं के नाम पर 92780000 रुपये एवं पत्नी के नाम 18 लाख रुपये की अचल संपत्ति होना बताया है।
घाटी में अमीराकदल से नेकां के टिकट पर भाग्य आजमाने वाले नासिर असलम वानी ने विधानसभा चुनाव में स्वयं के नाम 2380132 एवं पत्नी के नाम 3601558 रुपये की चल संपत्ति होना दर्शाया था, जबकि ताजा शपथपत्र में उन्होंने क्रमश: 2296798 एवं 3561079 रुपये की चल संपत्ति बताई है।
पीडीपी प्रत्याशी मीर मोहम्मद फैय्याज ने स्वयं के नाम 18.70 लाख एवं पत्नी के नाम 7.30 लाख की चल संपत्ति का जिक्र किया था, जबकि अब क्रमश: 13.80 लाख एवं 6.80 रुपये की चल संपत्ति होना बताया है।
एक मात्र पीडीपी प्रत्याशी ने विधानसभा चुनाव से अपनी चल संपत्ति बढ़ने की बात कही है। विधानसभा चुनाव के दौरान 11.70 लाख की चल संपत्ति थी जो अब बढ़कर 20 लाख हो गई है, लेकिन अचल संपत्ति 1.90 करोड़ से घटकर 90 लाख तक पहुंच गई।