फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   45 security forces jawan martyred in jammu kashmir in last four days

जम्मू-कश्मीर में चार दिन में दो मेजर समेत 45 जवान शहीद

Mon, 18 Feb 2019 02:30 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 18 Feb 2019 02:30 PM IST
विज्ञापन
45 security forces jawan martyred in jammu kashmir in last four days
- फोटो : फाइल
कश्मीर के हालात बेहद गंभीर हो चुके हैं। पिछले चार दिनों में जम्मू कश्मीर में दो मेजर, 40 सीआरपीएफ समेत कुल 45 जवान शहीद हो चुके हैं। इन जवानों की शहादत राज्य की स्थित बताने के लिए काफी है। सोमवार को पुलवामा में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में मेजर डीएस ढोंडियाल समेत चार जवान शहीद हो गए। शनिवार को नौशेरा में मेजर चित्रेश बिष्ट माइन धमाके में शहीद हो गए थे। 
विज्ञापन


सुरक्षा बलों को सबसे बड़ा नुकसान गुरुवार को हुआ था जब एक फिदायीन हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। यह हादसा उस समय हुआ था जब सीआरपीएफ का काफिला दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जले से गुजर रहा था। उसी समय एक आतंकवादी ने विस्फोटक से भरे एक एसयूवी को काफिले की एक बस से टकरा दिया था। 
विज्ञापन


यह घाटी में सुरक्षाबलों के लिए बड़ा नुकसान था। इसके बाद शनिवार को राजोरी जिले के नौशेरा सेक्टर में मेजर चित्रांश एक माइन को ब्लास्ट करने में शहीद हो गए थे। इस बारे में आशंका जताई जा रही थी कि ये माइंस पाकिस्तान द्वारा लगाई गई हो सकती हैं। इस घटना में दो जवान घायल भी हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शहादत का यह सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। पुलवामा के पिंगलेन में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर रविवार की रात सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया। इसके बाद मुठभेड़ में मेजर ढोंडियाल व तीन जवान शहीद हो गए। मेजर ढोंडियाल भी मेजर बिष्ट की तरह देहरादून (उत्तराखंड) के रहने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed