{"_id":"5c6c5c92bdec2228174703c4","slug":"41550605458-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु रविदास ने समाज को एकता व सद्भाव का संदेश दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु रविदास ने समाज को एकता व सद्भाव का संदेश दिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा। गुरु रविदास के प्रकाशोत्सव पर उपजिले में अनेक स्थानाें पर कार्यक्रमाें का आयोजन किए जाने के साथ मंदिराें में पहुंच भक्तजनों ने माथा टेका व आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्य कार्यक्रम गुरु रविदास मंदिर में गुरु रविदास सभा के प्रधान अजय कुमार की देखरेख में किया गया। कार्यक्रम में गुरु विनय मूनी ने प्रवचन सुना भक्ताें को मंत्रमुग्ध किया। उन्होंने गुरु रविदास के बताए रास्ते पर चलने का संदेश देते हुए कहा कि उन्हाेंने समाज को एकता व सद्भाव का संदेश दिया। जिस पर लोगों का चल समाज की सेवा करने के लिए कहा। सुबह से ही मंदिर में पहुंचे भक्तजनों ने माथा टेका व आशीर्वाद लिया।
कार्यक्रम में मौजूद पूर्व राज्य सचिव बीआर कुंडल ने गुरु रविदास के प्रकाश उत्सव पर समाज के सभी वर्ग के लोेगों को बधाई देते हुए देश व राज्य की खुशहाली के लिए मिलजुल कर कार्य करने के लिए कहा। दोपहर बाद दोपहार भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें पहुंची संगत ने प्रसाद ग्रहण कि या। वहीं गांव दरावते, चक्क बाला, फिंदड, बोकडी, कोटली अर्जुन सिंह आदि में भी गुरु रविदास के प्रकाशोत्सव पर कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान कई कस्बे व गांव में स्टाल लगा लोगों को जलपान कराया गया।
इस मौके पर पूर्व विधायक स्वर्णलता, एमसी चेयरमैन सतपाल पप्पी, पूर्व एमसी प्रधान आरएस पुरा सुनीता रानी व पैर्थस पार्टी के राज्य सचिव शाम लाल गोरखा विशेष अतिथि के तौर पर मौजूद थे ।
विज्ञापन
----
सिंकदरपुर में गुरु रविदास के प्रकाशोत्सव पर कार्यक्रम
मीरां साहिब। गांव सिंकदरपुर में एसएस ट्रस्ट सोसायटी के चेयरमैन सीएल बनाल की अध्यक्षता में गुरु रविदास के प्रकाशोत्सव पर कार्यक्रम का आयोजन कर गुरू के नाम का गुणगान किया। संगत की मौजूदगी में झंडे की रस्म के बाद हवन हुआ। भक्ताें ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजा करने के बाद आरती की। इसमें गांव की महिलाएं, युवा व बच्चों सहित क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।
ट्रस्ट के महासचिव डॉ. डीडी शिबगोत्रा ने गुरु के जीवन पर प्रकाश डाला व उनके जीवन के बारे में भक्तजनों को महिमा सुनाई। बाद में स्टाल लगा लोगों को हलवा बांटा गया। इस दौरान पुलवामा के शहीदों की तस्वीर पर फू लमालाएं पहनाकर उन्हें नमन करने के साथ दो मिनट का मौन रख उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस दौरान केएल थापा, मनोहर लाल, मुल्ख राज, बीआर चढ़गाल, कै. तरसेम लाल, राज कुमार सहित क्षेत्र के सैकड़ों की संख्या में भक्तजन मौजूद थे।
-----
‘जातपात से उठ सबका भला करें’
आरएस पुरा। समागम कमेटी गांव रठाना कैंप की तरफ से निरंकारी मिशन समागम का आयोजन किया गया। इसमें प्रचारक डॉ. मोहन मीनिया ने प्रवचन सुना पंडाल में बैठी संगत को मंत्रमुग्ध किया। उन्होंने कहा कि सबके भले के लिए मानव को जातपात से ऊपर उठ सबका भला करना चाहिए। आज लोग जातपात में उलझ रहे हैं, लेकिन मानवता से बड़ा कोई नहीं।
उन्होंने कहा कि निरंकारी मिशन ने लोगों की सेवा की। सदैव भलाई के रास्ते पर चल बेहतरी की है और आगे भी इसे जारी रखने के लिए मिशन अपनी भूमिका निभाएगा। आरएस पुरा प्रमुख मास्टर तारा सिंह ने कहा कि निरंकारी मिशन ने लोगों की बेहतरी के लिए मेडिकल शिविर, रक्तदान शिविर, पौध रोपण किया। उन्होंने कहा कि हमें मिल जुल कर देश को मजबूत बनाने के लिए आगे आना चाहिए, ताकि देश के लोगों की बेहतरी हो सके। इस दौरान निरंकारी मिशन के प्रधान तरसेम कुमार, उप प्रधान अंग्रेज सिंह, महासचिव बोध राज, सचिव गारू राम व बलविंद्र राही, हंसराज सहित क्षेत्र के कई गण्यमान्य लोग भी मौजूद थे।
----
गुरु रविदास का जन्मदिवस सादे समारोह में मनाया
सांबा। गुरु रविदास सभा की ओर से गुरु रविदास का जन्मदिवस हर वर्ष धूमधाम मनाया जाता है, लेकिन इस बार पुलवामा के शहीदों के लिए सभा की ओर से सादे समारोह का आयोजन किया गया। सभा के पूर्व प्रधान भगवान दास व सचिव तारा चंद ने बताया कि आज गुरु जी के जन्मदिवस पर केवल सत्संग का आयोजन किया गया व शहीद जवानों को दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी गई।