फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   3500 crore loss of hotel industry in jammu

कश्मीर हिंसा से जम्मू के होटलों को 3500 करोड़ का नुकसान

Sat, 03 Sep 2016 09:02 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 03 Sep 2016 09:02 PM IST
विज्ञापन
3500 crore loss of hotel industry in jammu
होटल - फोटो : Demo Pic.
कश्मीर हिंसा ने घाटी ही नहीं, बल्कि जम्मू को भी नुकसान पहुंचाया। सिर्फ होटलों को ही 3500 करोड़ रुपये की चपत लगी है। ऐसे में जब केंद्र से सर्वदलीय समिति जम्मू में आए तो वह न सिर्फ कश्मीर के नुकसान, बल्कि जम्मू पर भी ध्यान दे। यह जानकारी जम्मू चैंबर आफ ट्रेडर फेडरेशन ने उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह को दी।
विज्ञापन


शनिवार को होटल एशिया में चैंबर और उपमुख्यमंत्री, विधानसभा के स्पीकर कवींद्र गुप्ता, पर्यटन राज्यमंत्री प्रिया सेठी, विधायक सत शर्मा, राजेश गुप्ता, डिवकाम पवन कोतवाल, आईजी दानेश राणा, नगर निगम आयुक्त मनमोहन सिंह, जेडीए चेयरमैन मुबारक सिंह में बातचीत हुई।
विज्ञापन


चैंबर प्रधान नीरज आनंद ने बताया कि कटड़ा, पत्नीटाप और जम्मू के होटलों को कश्मीर हिंसा से 3500 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। कश्मीर में पीक सीजन मध्य जून तक होता है, जबकि जम्मू में जून के बाद अमरनाथ यात्रा शुरू होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कश्मीर हिंसा में पाकिस्तान का हाथ 

3500 crore loss of hotel industry in jammu
डॉ. निर्मल सिंह - फोटो : PTI
कश्मीर में हो हल्ला दिखावे से कम नहीं। जिस सेब को झेलम में फेंकने की बात कही जा रही है, उस सेब के फूल लगने से पहले ही कश्मीरी उत्पादक दिल्ली, पंजाब और जम्मू के व्यापारियों से एडवांस में पैसे ले लेते हैं। ऐसे में सेब फेंक भी देंगे तो उनका कोई नुकसान नहीं होगा।

जम्मू का कपड़ा, अनाज, फल सब्जी, पोल्ट्री आदि जम्मू से कश्मीर को जाता है। ऐेसे में उनके नुकसान के साथ हमारा भी नुकसान हुआ है। तेल टैंकरों के मुद्दों को भी उठाया। उपमुख्यमंत्री ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों पर विचार-विमर्श होगा। कहा कि सर्वदलीय समिति के साथ जम्मू के ट्रेड की बात भी होगी। 

वहीं उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह ने कहा है कि पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर के हालात हमेशा खराब करने की कोशिश है। कश्मीर हिंसा भी पाक की वजह से हुई, जिसकी आंच डोडा, किश्तवाड़, राजोरी-पुंछ जैसे पहाड़ी इलाकों तक पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन यहां के लोगों ने उनका साथ नहीं दिया। उन्होंने कहा कि सर्वदलीय समिति के साथ कोई भी मिल सकता है। बेशक अलगाववादी ही क्यों न हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed