फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   राजोरी में धर्मस् थल पर पत् थरबाजी के विरोध में प्रदर्शन

राजोरी में धर्मस् थल पर पत् थरबाजी के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
राजोरी में धर्मस्
थल पर पत्
थरबाजी के विरोध में प्रदर्शन
राजोरी। शहर के ढन्नीधार इलाके में चार दिन पहले मंदिर पर हुए पत्थरबाजी के विरोध में मंगलवार को सड़क जाम कर प्रदर्शन किया गया। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने ढन्नीधार सड़क जाम कर पुलिस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया कुछ शरारती तत्व अल्प संख्यक समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का प्रयास कर माहौल खराब कर रहे हैं, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। चार दिन पहले हुई पत्थरबाजी की घटना में पुलिस अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं कर पाई। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि शहर की बाबा गुलाम शाह बड़शाह यूनिवर्सिटी में रह रहे कुछ कश्मीरी विद्यार्थियों ने मंदिर में पत्थरबाजी की थी। पुलिस के पास इस मामले की पूरी जानकारी है, लेकिन कार्रवाई नहीं की जा रही है। वहीं, करीब तीन घंटे प्रदर्शन के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आश्वासन दिया कि पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी है और जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आश्वासन के बाद हिंदू संगठनों ने इस चेतावनी के बाद प्रदर्शन खत्म किया कि यदि दो दिन के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो वह फिर सड़कों पर उतर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed