फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   309 schools in Jammu division, 135 schools in Kashmir in hard zone

jammu kashmir education: जम्मू संभाग के 309, कश्मीर के 135 स्कूल हार्ड जोन में, परीक्षाएं अब अप्रैल में होंगी

Tue, 27 Sep 2022 02:36 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 27 Sep 2022 02:36 AM IST
सार

जेके बोर्ड ने लद्दाख के लेह जिले के सभी स्कूलों को हार्ड जोन में रखा है, जबकि कारगिल जिले के सात शिक्षा जोन हार्ड रखे गए हैं। इन स्कूलों में चालू शैक्षिक सत्र की परीक्षाएं अप्रैल से कराने की व्यवस्था लागू होगी।

विज्ञापन
309 schools in Jammu division, 135 schools in Kashmir in hard zone
JKBOSE - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड ने दसवीं से बारहवीं तक की कक्षाओं के लिए समान अकादमिक कैलेंडर और परीक्षाओं के शेड्यूल की अधिसूचना जारी कर दी है। नए अकादमिक कैलेंडर में विंटर जोन खत्म करते हुए हार्ड जोन (कठिन क्षेत्र) को छोड़ सभी क्षेत्रों में हर साल मार्च में परीक्षाएं कराने की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन


जम्मू संभाग के 309 और कश्मीर संभाग के 135 स्कूलों को हार्ड जोन में रखा गया है। जेके बोर्ड ने लद्दाख के लेह जिले के सभी स्कूलों को हार्ड जोन में रखा है, जबकि कारगिल जिले के सात शिक्षा जोन हार्ड रखे गए हैं। इन स्कूलों में चालू शैक्षिक सत्र की परीक्षाएं अप्रैल से कराने की व्यवस्था लागू होगी।
विज्ञापन


हालांकि सभी स्कूलों के नतीजे एक साथ जून माह में घोषित किए जाएंगे। वहीं, बोर्ड के अधीन जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के सभी स्कूलों की अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं का आयोजन अगस्त में होगा, जिसके नतीजे अक्तूबर में घोषित होंगे। बोर्ड के अकादमिक निदेशक प्रो. अब्दुल वाहिद मकदूमी की ओर से जारी अधिसूचना को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा पंजीकरण शेड्यूल

दसवीं कक्षा की परीक्षा के लिए दिसंबर के पहले सप्ताह, ग्यारहवीं के लिए दिसंबर के तीसरे सप्ताह और बारहवीं के लिए नवंबर के तीसरे सप्ताह परीक्षा पंजीकरण फार्म लिए जाएंगे। वहीं हार्ड जोन में दसवीं के लिए दिसंबर के पहले सप्ताह, 11वीं के लिए दिसंबर के तीसरे सप्ताह और 12वीं के लिए नवंबर के पहले सप्ताह से पंजीकरण फार्म लिए जाएंगे।

कब-कब होंगे पेपर

10वीं की परीक्षाएं मार्च के दूसरे सप्ताह से, 11वीं की मार्च के अंतिम सप्ताह से और 12वीं की मार्च के पहले सप्ताह से परीक्षाएं आयोजित होंगी। इसी तरह से हार्ड जोन में 10वीं की परीक्षाएं अप्रैल के दूसरे सप्ताह से, 11वीं की अप्रैल के आखिरी सप्ताह से और 12वीं की परीक्षाएं अप्रैल के दूसरे सप्ताह से शुरू होंगी।

हार्ड जोन के स्कूल 

जम्मू संभाग 
उधमपुर - 65, रामबन - 64, डोडा - 56, किश्तवाड़ - 50, रियासी - 47, पुंछ - 20, राजोरी - 07

कश्मीर संभाग 

अनंतनाग - 43, कुपवाड़ा - 32, कुलगाम - 28, बांडीपोरा - 19, बडगाम - 13

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed