{"_id":"5c6c6321bdec224b7a555654","slug":"21550607137-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएमसी की आग की क्राइम ब्रांच ने जांच शुरू की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएमसी की आग की क्राइम ब्रांच ने जांच शुरू की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जीएमसी के जनरल स्टोर में आग लगने के कारणों की क्राइम ब्रांच ने जांच शुरू कर दी है। एसपी क्राइम के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच की टीम ने मंगलवार को घटनास्थल पर पहुंचकर विभिन्न पहलुओं की बारीकी से जांच की। इसमें अस्पताल के अधिकारियों और कर्मचारियों से कई सवाल किए गए। इसके अलावा डीजी फायर ने अपने स्तर पर घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से कई सैंपल लिए।
इस आग की घटना में अस्पताल के कई अफसरों और कर्मचारियों पर गाज गिर सकती है। राज्यपाल के सलाहकार के विजय कुमार खुद इस मामले को देख रहे हैं। आग को लेकर अस्पताल के अधिकारी कुछ भी नहीं बोल रहे हैं। इस आग में करोड़ों रुपये का सामान जलकर स्वाह हुआ है। क्राइम ब्रांच की टीम ने मंगलवार को घटनास्थल पर पहुंचकर कई बिंदुओं पर जांच की। सूत्रों के अनुसार अस्पताल के अधीक्षक के अलावा स्टोर से जुड़े अन्य स्टाफ से कई जानकारी ली गईं। आग में कितना नुकसान हुआ है, इसका आंकड़ा जुटाया जा रहा है। स्टोर के ऊपर सटे जम्मू-कश्मीर मेडिकल सप्लाई कारपोरेशन के कार्यालय को दूसरे दिन भी खोला नहीं जा सका। ऐसी आशंका है कि कारपोरेशन के कार्यालय में धुआं फैलने से नुकसान हुआ है। कार्यालय के बाहरी हिस्से में स्थापित एसी के उपकरण जल गए हैं। 31 मार्च से पहले जनरल स्टोर में दूसरी बार आग लगने ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
---------
जरूरी सप्लाई की सूची बनाई गई : प्रिंसिपल
जीएमसी की प्रिंसिपल डॉ. सुनंदा रैना का कहना है कि अस्पताल में जरूरी सामान की सप्लाई सुनिश्चित बनाने के लिए इसकी सूची बनाई गई है। जिसमें शीघ्र सप्लाई उपलब्ध करवाई जाएगी। यह सलाहकार के निर्देश पर किया गया है।