फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   21 dead in kashmir valley violation

कश्मीर: हिंसा में मरने वालों की संख्या 21 हुई, तीसरे दिन भी रोकी गई अमरनाथ यात्रा

Mon, 11 Jul 2016 09:37 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू, श्रीनगर, अनंतनाग
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू, श्रीनगर, अनंतनाग Updated Mon, 11 Jul 2016 09:37 AM IST
विज्ञापन
21 dead in kashmir valley violation
kashmir protest - फोटो : PTI

हिजबुल कमांडर बुरहान के मारे जाने पर कश्मीर में भड़की हिंसा ने नौ और लोगों की जान ले ली। मरने वालों की कुल संख्या 21 हो गई। हालात बेकाबू हैं। 11 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू और बाकी क्षेत्रों में कर्फ्यू जैसी पाबंदियां है। सुरक्षा बलों पर लगातार हमले हो रहे हैं। 

विज्ञापन


हिंसा और आगजनी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। केंद्र और जम्मू से श्रीनगर के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल भेजा गया है। राजधानी श्रीनगर के तेंगपोरा इलाके में सुरक्षा बलों से झड़प के दौरान एक युवक की मौत हो गई। ताजा हिंसा में श्रीनगर में यह पहली मौत हुई है। 
विज्ञापन


रविवार को उन्मादी भीड़ ने पुलिस वाहन को नदी में फेंक दिया। ड्राइवर की मौत हो गई। एक पुलिसकर्मी लापता है। पुलवामा में एसएसपी दफ्तर के बाहर एसएसपी शैलेंन्द्र मिश्रा पर फायरिंग की गई। ग्रेनेड भी फेंका गया जो एस्कार्ट वाहन पर लगा। इसमें तीन जवान जख्मी हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस वाहन नदी में फेंका, ड्राइवर की मौत

21 dead in kashmir valley violation
श्रीनगर में सुरक्षा बलों पर पथराव करते युवक - फोटो : PTI

पुलवामा जिले में ही मुरन चौक पर तैनात सीआरपीएफ जवानों को निशाना बनाकर दो ग्रेनेड फेंके। एक ग्रेनेड फट नहीं पाया। एक जवान जख्मी हो गया।  कई स्थानों पर आतंकी भीड़ का हिस्सा बनकर सुरक्षा बलों पर फायरिंग कर रहे है। कश्मीर में रेल सेवाएं ठप हैं। दूसरी ओर हिंसा के चलते अमरनाथ यात्रा तीसरे दिन भी रोकी गई है। यात्रा रोके से जाने से श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

त्राल इलाके में बीती रात आतंकियों ने एक हेड कांस्टेबल के दोनों पैरों में गोली मार दी। श्रीनगर जाने वाले दूसरे मार्ग मुगल रोड को भी बंद कर दिया गया है। शनिवार की हिंसा में घायल हुए चार लोगों की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलवामा जिले में तीन लोगों की मौत हुई।    

अनंतनाग के संगम इलाके में भीड़ ने पुलिस के मोबाइल बंकर को झेलम नदी में फेंक दिया। इसमें ड्राइवर फिरोज अहमद  की मौत हो गई। एक  पुलिसकर्मी नदी में बह गया। तीन पुलिसकर्मी शनिवार से ही लापता हैं।

आतंकियों ने भीड़ में से चलाईं गोलियां

21 dead in kashmir valley violation

पुलवामा के नेवा इलाके में प्रदर्शनकारियों तथा सुरक्षा बलों के बीच झड़प में इरफान अहमद मलिक की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। पुलवामा में भी एक नागरिक की मौत हो गई है अनंतनाग के अच्छाबल इलाके में प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा बलों पर जमकर पथराव किया। यहां सुरक्षा बलों की फायरिंग में तीन युवक घायल हो गए। पांपोर में भी एक युवक घायल हो गया। 

दक्षिणी कश्मीर के विभिन्न इलाकों में प्रदर्शन के दौरान हिंसक झड़पों में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हुए, जिन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अलगाववादियों की तीन दिन की बंद की काल का रविवार को भी व्यापक असर दिखा। बंद से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

एडीजी एसएम सहाय ने कहा है कि आतंकियों ने भीड़ में से सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाई हैं। हथियार छीनने की भी घटनाएं हुई हैं। उन्होंने एक बार फिर कहा कि पुलिस युवाओं की जान नहीं लेना चाहती है, लेकिन, प्रदर्शनकारियों को हिंसा से बाज आना चाहिए। दावा किया कि हालात सुधरे हैं।

रेल सेवा और इंटरनेट ठप, तीन पुलिसकर्मी अब भी लापता

21 dead in kashmir valley violation

घाटी में रेल सेवा पूरी तरह से ठप है। हिंसक प्रदर्शनों को देखते हुए रेल प्रशासन ने शनिवार से ही बनिहाल से घाटी के बीच रेल सेवा बंद कर दी थी। सोमवार को भी रेल सेवा ठप रहेगी। इसके साथ ही दूसरे दिन रविवार को भी रियासत भर में इंटरनेट सेवा ठप रही।

दमहाल हांजीपोरा पुलिस थाना पर हमला कर 20 से अधिक जवानों को बंधक बनाकर आग लगाए जाने की घटना के बाद लापता तीन जवानों का अब भी पता नहीं चला है। सरकार के प्रवक्ता नईम अख्तर ने बताया कि इनकी तलाश तेज कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed