{"_id":"5bc711febdec22697f67f841","slug":"201539772926-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र महोत्सव: भेंट प्रतियोगिता में जम्मू का जलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र महोत्सव: भेंट प्रतियोगिता में जम्मू का जलवा
Updated Wed, 17 Oct 2018 04:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटड़ा। नवरात्र महोत्सव के तहत आयोजित अखिल भारतीय भेंट प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी गायकों ने समां बांधा। इस दौरान प्रथम स्थान पर रही छोटी बच्ची ने परचम लहराते हुए गायन प्रतिभा में अपनी मजबूूत पकड़ होने का संदेश दिया।
प्रतियोगिता में पहले स्थान पर जम्मू की शहिशा गुप्ता रहीं, जिन्होंने सेमीफाइनल में प्रवेश पा लिया है। उन्हें दस हजार रुपये की राशि से सम्मानित किया गया। दूसरे स्थान पर जम्मू के ही राकेश मल्होत्रा व मलकीद कादरी रहे। उन्हें पुरस्कार के रूप में पांच हजार रुपये की राशि मिली। तीसरा स्थान भी जम्मू के नाम रहा, जिसमेें आदित्य लंगेह को तीन हजार की राशि से पुरस्कृत किया गया। दूसरे व तीसरे स्थान के विजेता को सेमीफाइनल मेें पहुंचने के लिए कबार्ट फाइनल में एक बार फिर से गायन प्रतिभा को दर्शाना होगा।
दूसरे दिन की प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल मेें उषा भगाती, सुरिंद्र शर्मा व पंजाब से आए गायक माशाह अली रहे। मंच का संचालन राकेश वजीर ने किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि जिला आयुक्त रविंद्र कुमार रहे। इनके साथ ही एसडीएम कटड़ा अशोक कुमार, सीआरपीएफ के कमांडेंट जितेंद्र गुप्ता, एएसपी नरेश सिंह, विरेंद्र केसर सहित बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी मौजूद थे।