फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   स्पोट् र्स काउंसिल के खिलाफ किया प्रदर्शन

स्पोट् र्स काउंसिल के खिलाफ किया प्रदर्शन

Wed, 17 Oct 2018 04:10 PM IST
Updated Wed, 17 Oct 2018 04:10 PM IST
विज्ञापन
स्पोट् र्स काउंसिल के  खिलाफ किया प्रदर्शन
उधमपुर। जरूरत अनुसार खेल सुविधाएं उपलब्ध न करवाने से नाराज शहर के खिलाड़ियों ने मंगलवार दोपहर को मिनी स्टेडियम में स्पोर्ट्स काउंसिल के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने कहा सिर्फ दिखावे के लिए खेलो इंडिया के तहत खेल प्रतियोगिताएं करवाई जाती है, जबकि हकीकत में खिलाड़ी आज भी सुविधाओं को तरस रहे हैं।
विज्ञापन

जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन के प्रधान तरुण के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान तरुण ने कहा कि सोमवार को खेलो इंडिया का आगाज किया गया और इसमें काफी खर्चा भी किया गया, लेकिन हैरानी की बात यह है कि यह खर्चा केवल उद्घाटन समारोह के लिए किया गया था ना कि खिलाड़ियों को खेलने व सामान के लिए। तरुण ने स्पोर्ट्स काउंसिल से प्रश्न करते हुए कहा कि जब खिलाड़ियों के पास खेलने का सामान व खेलने की जगह ही नहीं है तो खेलो इंडिया कैसे सफल होगा। उन्होंने कहा कि यह केवल खानापूर्ति करने का काम विभाग कर रहा है जो खिलाड़ी कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने काकी पिछले पांच वर्ष में स्पोर्टस् काउंसिल एक हाल का निर्माण पूरा नहीं कर पाया है, तो वह बाकी सुविधाएं खिलाड़ियों को कैसे उपलब्ध करवाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने जिला प्रशासन को भी कहा कि खेलो इंडिया जिला प्रशासन के अंतर्गत करवाए जा रही है और जिला प्रशासन को भी जानकारी होनी चाहिए कि जिला के अंदर खिलाड़ियों को सुविधाएं मिल रही है कि नहीं। इस मौके पर सभी खिलाड़ियों ने विभाग और जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि खेलों के लिए आए पैसे का दुरुपयोग वह किसी भी कीमत पर नहीं सहेंगे और इसके लिए उग्र प्रदर्शन की भी जरूरत पड़ी तो पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि जल्द से जल्द उन्हें खेलने के लिए पर्याप्त सामान उपलब्ध करवाया जाए और इंडोर हॉल को जल्द बनाया जाए। इस मौके पर सनी शर्मा, परीक्षित खजूरिया, रितिक, अर्जुन, करण, साहिल गुप्ता व अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed