फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   20 CRPF companies sent to Jammu and Kashmir

सीआरपीएफ की 20 कंपनियां और भेजी गई जम्मू-कश्मीर

Mon, 11 Jul 2016 07:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला/नई दिल्ली Updated Mon, 11 Jul 2016 07:57 PM IST
विज्ञापन
20 CRPF companies sent to Jammu and Kashmir
राजनाथ सिंह - फोटो : ANI

कश्मीर घाटी में फैले तनाव और हिंसा के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को उच्च स्तरीय बैठक कर हालात का जायजा लिया। गृहमंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला से फोन पर बात की। 

विज्ञापन


हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर बुरहान वानी की मौत के बाद घाटी में सोमवार को लगातार तीसरे दिन तनाव बना हुआ है। घाटी के हालात पर काबू पाने और माहौल को शांत करने के मद्देनजर राजनाथ ने आला अफसरों के साथ दिल्ली में बैठक कर हर पहलू पर चर्चा की। 
विज्ञापन


राज्य सरकार की अपील पर सीआरपीएफ की बीस और कंपनी केंद्र ने जम्मू कश्मीर भेजी हैं। पहले से वहां 60 कंपनी मौजूद हैं। गृहमंत्री वहां की सीएम महबूबा मुफ्ती से लगातार संपर्क में है और स्थिति की जानकारी ले रहे हैं। गृहमंत्री सीएम को जरूरत के मुताबिक केंद्रीय सहायता मुहैया कराने का भरोसा भी दे चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सोनिया और उमर अब्दुल्ला से राजनाथ सिंह ने की बात 

20 CRPF companies sent to Jammu and Kashmir

कश्मीर में शांति बहाली की कोशिश में जुटी केंद्र सरकार सभी विकल्प पर काम कर रही है। राजनाथ सिंह ने सोनिया गांधी और उमर अब्दुल्ला से बात की। दरअसल, कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस दोनों मिलकर वहां सरकार चला चुकी है। 

गृहमंत्री की इस पहल को सरकार की  तरफ से की जाने वाली कार्रवाई के बाबत विपक्ष को साथ लेकर चलने की कोशिश मना जा रहा है। केंद्र सरकार को इसमें कामयाबी भी मिलती दिख रहा है। सोनिया गांधी ने कहा है कि  देश की सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर समझौता नहीं होना चाहिए। 

आतंक से सख्ती से निपटा जाना चाहिए। उमर अब्दुल्ला ने भी शांति बनाने के लिए सहयोग का भरोसा गृहमंत्री को दिया और कहा कि मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को आगे आना चाहिए। मना जा रहा है कि गृहमंत्री घाटी में अमन लाने के मुद्दे पर अन्य दलों के नेताओं से भी बात करने वाले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed