फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   20-25 terrorists active in Rajori-Poonch, former Pakistani soldiers also among the terrorists

Jammu : उत्तरी कमान का अनुमान- राजोरी-पुंछ में 20-25 आतंकी सक्रिय, दहशतगर्दों में पूर्व पाकिस्तानी सैनिक भी

Sat, 25 Nov 2023 05:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 25 Nov 2023 05:21 AM IST
सार

उत्तरी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी के अनुमान के मुताबिक राजोरी और पुंछ के साथ लगते इलाकों में अब भी 20 से 25 आतंकवादी सक्रिय हैं।

विज्ञापन
20-25 terrorists active in Rajori-Poonch, former Pakistani soldiers also among the terrorists
राजोरी के कंडी केसरी हिल में ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबल - फोटो : पीटीआई

विस्तार

सेना की उत्तरी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि सीमा पार से घुसपैठ करने वाले आतंकवादियों में कुछ सेवानिवृत्त पाकिस्तानी सैनिक भी शामिल हैं। उनके अनुमान के मुताबिक राजोरी और पुंछ के साथ लगते इलाकों में अब भी 20 से 25 आतंकवादी सक्रिय हैं।

विज्ञापन


राजोरी के बाजीमाल में बलिदान हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद उत्तरी कमान प्रमुख ने कहा कि हमने मुठभेड़ में अपने पांच बहादुर सैनिकों को खो दिया, लेकिन दो खूंखार आतंकवादियों को भी मार गिराया है। हमारे जवानों ने अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा की परवाह किए बिना देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया।
विज्ञापन


दो दहशतगर्दों के मारे जाने से आतंकी पारिस्थितिकी तंत्र और पाकिस्तान को बहुत बड़ा झटका लगा है। दोनों आतंकवादी ढांगरी, कंडी और राजोरी में आम नागरिकों की हत्या में शामिल थे। उनका खात्मा ऑपरेशन में शामिल संयुक्त सुरक्षाबल टीम के लिए प्राथमिकता थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अच्छे से प्रशिक्षित थे आतंकी : ले. जनरल द्विवेदी ने कहा, मारे गए आतंकियों ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान सहित कई देशों में प्रशिक्षण प्राप्त किया था। वे अच्छी तरह से प्रशिक्षित थे। यही कारण है कि उन्हें खत्म करने में कुछ समय लगा।


हमारे जवान साहस के साथ लड़े। राजोरी और पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग के माध्यम से देश बाकी हिस्सों से जुड़ा हुआ है, इसलिए वहां आतंकवादियों के छिपे होने की ज्यादा संभावना रहती है। पिछले साल इन क्षेत्रों में आतंकवादी घटनाओं में 10 नागरिकों की जान चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed