फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   2 fir launch in nit matter

NIT श्रीनगर प्रकरण में पुलिस ने दर्ज की दो FIR

Thu, 07 Apr 2016 06:57 PM IST
एजेंसी/श्रीनगर
एजेंसी/श्रीनगर Updated Thu, 07 Apr 2016 06:57 PM IST
विज्ञापन
2 fir launch in nit matter
कॉलेज गेट पर त‌िरंगे के साथ छात्र - फोटो : Social Media
वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत की हार के बाद एनआईटी श्रीनगर में शुरू हुआ विवाद शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। मामले में गुरुवार को पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की है। पहली एफआईआर गैर कश्मीरी और स्थानीय छात्रों के बीच हुए विवाद पर अज्ञात लोगों के खिलाफ आरपीसी की धारा 148, 149, 427, 336 के तहत दर्ज की गई है।
विज्ञापन


तो वहीं दूसरी एफआईआर 5 अप्रैल को हुए बवाल पर अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज की गई है। सूत्रों के मुताबिक  दोनों एफआईआर में अभी तक किसी छात्र का नाम नहीं लिया गया है। पुलिस मामले से संबंधित वीडियो की जांच कर रही है। जांच के बाद ही निर्णय लिया जाएगा की छात्रों पर कार्रवाई हो या नहीं।
विज्ञापन


वहीं मामले में स्टेट अथारिटी का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में कार्रवाई की जाएगी। बीती रात कैंपस में कुछ पर्चे लगाए जने की भी खबरें सामने आ रही हैं। सूत्रों के मुताबिक पर्चे में जो छात्र घर जाना चाहते हैं उनकी लिस्ट और उनके अभिभावकों के फोन नंबर मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक करीब 1500 छात्र ऐसे हैं जो घर वापस जाना चाहते हैं। वहीं कुछ छात्रों ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि 11 तारीख से उनकी परीक्षाएं है उसके बारे में कोई नहीं सोच रहा। वो अपनी सुरक्षा और कैंपस में पहले जैसा माहौल चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed