{"_id":"5bf316b2bdec22698b7fe0f2","slug":"191542657714-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव में दूसरे चरण के लिए मतदान आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव में दूसरे चरण के लिए मतदान आज
Updated Tue, 20 Nov 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। सोमवार को पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए चुनाव कर्मचारी, मतपेटियों और अन्य सामग्री के साथ कड़ी सुरक्षा में मंडी और लोरन के लिए रवाना कर दिए गए। मंगलवार को दोनों ब्लाकों में दूसरे चरण के मतदान में मंडी और लोरन ब्लाक में मतदान करवाएंगे।
सोमवार की सुबह से देर शाम तक नगर स्थित ब्वायज हायर सेकेंडरी स्कूल में चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों को बैलेट बॉक्स व अन्य चुनाव सामग्री वितरित की गई। इसके बाद उनको कड़ी सुरक्षा में मतदान केद्रों के लिए रवाना कर दिया गया। जिला विकास आयुक्त पुंछ राहुल यादव ने बताया कि जिले में दूसरे चरण के पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मतदान के लिए पार्टियों को रवाना किया जा रहा है। मंगलवार को मंडी और लोरन में मतदान होना है। मंडी की कुल 17 पंचायते हैं, जहां पर 141 पंच हल्के हैं। इसके लिए 39 पंच पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं। शांतिपूर्ण मतदान के लिए 70 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।
लोरन ब्लाक में 11 पंचायतें हैं, जहां एक सरपंच और 20 पंच निर्विरोध चुने जा चुके हैं। लोरन के लिए 81 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। मंडी में 13 जबकि लोरन में 8 मतदान केंद्र अतिसंवेदनशील हैं। शांतिपूर्ण चुनाव के लिए बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। उन्होंने लोगों से बढ-चढ़ कर मतदान करने की अपील की है।