फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   186 new cases, including 18 personnel of renowned soft drink company, five die from Corona

नामी शीतल पेय कंपनी के 18 कर्मियों समेत 186 नए केस, कोरोना से पांच की मौत

विज्ञापन
186 new cases, including 18 personnel of renowned soft drink company, five die from Corona
जम्मू। जम्मू के सांबा जिले में बाड़ी ब्राहम्णा स्थित एक नामी शीतल पेय फैक्ट्री के 18 कर्मचारियों सहित जम्मू-कश्मीर में रविवार को कोरोना संक्रमण के 186 नए मामले आए। जम्मू संभाग में 51 और कश्मीर संभाग में 132 नए मामलों की पुष्टि हुई है। वहीं कश्मीर में पांच मरीजों की जान भी पिछले 24 घंटों के दौरान चली गई है। कुल मामलों की बात करें तो ग्राफ बढ़कर 8430 पर पहुंच गया है। हालांकि, 5255 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और एक्टिव मामले 3042 हैं। राहत की बात यह है कि रविवार को 112 लोग स्वस्थ होकर अपने घरों को भी वापस लौट गए हैं। इनमें जम्मू में 23 व कश्मीर संभाग में 89 लोग स्वस्थ हुए हैं।
विज्ञापन

शीतल पेय फैक्ट्री में रविवार एक साथ 18 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के अलावा फैक्ट्री और कर्मचारियों के परिवारों की परेशानी भी बढ़ गई है। प्रशासन फैक्ट्री को बंद करवा चुका है और काम करने वाले 500 अधिकारियों व कर्मचारियों को क्वारंटीन कर उनके टेस्ट लेने का क्रम जारी रखा गया है। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले इसी कंपनी के दो कर्मचारी पॉजिटिव पाए गए थे।
विज्ञापन

जिला स्तर पर बात करें तो श्रीनगर में 59, बारामूला में 17, कुलगाम में चार, शोपिया में एक, अनंतनाग में तीन, कुपवाड़ा में बीस, पुलवामा में चार, बडगाम में 19, बांडीपोरा में चार, गांदरबल में एक, जम्मू जिले में नौ केस आए हैं। जम्मू जिले के सभी मामले यात्रियों के हैं और यह सभी क्वारंटीन में थे। उधमपुर में दो, कठुआ में सात, रामबन में दस, सांबा में 18, राजोरी में दो, डोडा में तीन नए मामले आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में 40149 लोगों को होम क्वारंटीन किया गया हैं। 3042 लोग अस्पतालों में आइसोलेशन में हैं और 42 अस्पतालों में क्वारंटीन हैं। कोरोना संक्रमण से अब तक 132 लोगों की जान गई हैं। इनमें 118 कश्मीर संभाग और 14 जम्मू संभाग के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed