{"_id":"5ce1b8dbbdec220734074b85","slug":"171558296795-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा से दरिंदगी करने वाला पकड़ से बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा से दरिंदगी करने वाला पकड़ से बाहर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजयपुर।
चलती कार में छात्रा से दुष्कर्म करने का प्रयास करने और जबरदस्ती ब्लेड से उसकी बाजू पर अपना नाम लिखने वाला आरोपी अभी पकड़ से बाहर है। पुलिस ने रविवार को आरोपी के घर पर छापा मारकर उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह मिला नहीं। आशंका है कि वह राज्य से बाहर भाग गया है, जिसे पकड़ने के लिए पुलिस ने जाल बिछा दिया है। जल्द ही पकड़े जाने की उम्मीद है।
पुलिस ने आरोपी राजन कदयाल की सैन्य यूनिट में भी इसकी जानकारी दी है। पुलिस की तरफ से यूनिट के नाम एक चिट्ठी लिखकर इसकी जानकारी दी गई है कि उनकी यूनिट के एक कर्मी ने छात्रा से इस प्रकार की हरकत की है। यदि वह मिले तो उसे तुरंत पुलिस के हवाले किया जाए। वह जम्मू में इस तरह की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया है। एसडीपीओ बलजीत सिंह का कहना है कि आरोपी की तलाश में छापेमारी जारी है। वह बहुत जल्द पुलिस की गिरफ्त में होगा। ज्ञात हो कि शनिवार को सेंट्रल यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली छात्रा का आरोपी ने अपहरण कर लिया था। इसके बाद उसके साथ कार में दुष्कर्म करने की कोशिश की। उसके साथ मारपीट की। यहां तक कि ब्लेड से उसकी बाजू पर अपना नाम लिखा। बाद में छात्रा को छोड़कर आरोपी मौके से फरार हो गया।