{"_id":"5a8f1ff04f1c1bc83b8b85b7","slug":"171519329264-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीरः 12वीं की वार्षिक परीक्षा आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीरः 12वीं की वार्षिक परीक्षा आज से
Updated Fri, 23 Feb 2018 09:14 PM IST
विज्ञापन
exam
- फोटो : DEMO PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलावर। 12वीं की वार्षिक परीक्षा शुक्रवार से शुरू हो रही है। परीक्षा को सफल और नकल रहित बनाने के लिए जम्मू-कश्मीर स्कूली शिक्षा बोर्ड ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को सुबह 11 बजे से इकोनोमिक्स विषय के अलावा जूलोजी, बायोटेकभनोलाजी, माइक्रोबायोलाजी, बायो कमेस्ट्री का पेपर होगा।
बोर्ड ने बिलावर उपजिले के 1300 परीक्षार्थियों के लिए कुल 12 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। सबसे बड़ा परीक्षा केंद्र हायर सेकेंडरी स्कूल नगरोटा गुजरू में बनाया गया है। यहां 133 विद्यार्थी परीक्षा देंगे, जबकि केवल 66 परीक्षार्थियों के लिए सबसे छोटा परीक्षा केंद्र हायर सेकेंडरी स्कूल पल्लन में बनाया गया है।
विज्ञापन
इस संबंध में जानकारी देते हुए बोर्ड के स्थानीय अधिकारी विजय सिंह सलाथिया ने बताया कि बोर्ड ने 12वीं की परीक्षा को सुचारु रूप से संपन्न करवाने के लिए विशेष रूप से किसी भी प्रकार की नकल को रोकने के लिए तमाम तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए उन्हें स्थानीय पुलिस स्टेशनों के स्ट्रांग रूम में रखा गया है।
विज्ञापन
इलाके में बनाए गए 12 परीक्षा केंद्रों के संचालन के लिए बोर्ड ने एक-एक सुपरिंटेंडेंट और एक-एक डिप्टी सुपरिंटेंडेंट नियुक्त किया है। इसके अलावा परीक्षार्थियों की संख्या के अनुपात में अन्य स्टाफ नियुक्त किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए बोर्ड द्वारा विशेष उड़न दस्तों का गठन भी किया गया है।
जो परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण करेंगे। बोर्ड की अपनी टीमें भी समय-समय पर परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर हालात का जायजा लेंगी। सलाथिया ने बताया कि परीक्षा के दौरान यदि कोई नकल करता अथवा करवाता हुआ पकड़ा गया तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।