{"_id":"5bc7119ebdec2269a642ac5e","slug":"161539772830-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंगल का खिताब जार्जिया के नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंगल का खिताब जार्जिया के नाम
Updated Wed, 17 Oct 2018 04:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटड़ा। नवरात्र महोत्सव के तहत आयोजित 14 वें मिशन दोस्ती इंटरनेशनल दंगल का खिताब पहली बार विदेशी पहलवान के नाम हुआ है। जार्जिया के हैडो ने यह खिताब भारत के सतिंद्र को हराकर अपने नाम किया है। एक लाख पच्चीस हजार के इस मुकाबले में विजेता को 75 हजार रुपये, चांदी का गुर्ज व पट्टे के साथ सम्मानित किया गया। इस दौरान सतिंद्र को पचास हजार रुपये की राशि प्रदान की गई।
विवेकानंद स्टेडियम में बने अखाड़े में पहलवानों ने दिनभर दांवपेंच आजमाए और प्रतिद्वंद्वी प्रतिभागी को पटखनी देेने की कोशिश की। टांग, पल्टी, कलागंज, धोबी पछाड़ जैसे विभिन्न दाव के जरिये दमखम दिखाया। बड़ी माली के लिए करीब पंद्रह मिनट तक चले मुकाबले में दोनों पहलवानों के अंकों में उतार-चढ़ाव होता रहा। आखिर में बाजी जार्जिया के हैडो के नाम रही। विजेता पहलवान को मुख्य अतिथि यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग एसोसिएशन की अध्यक्ष रोडिका मारिया ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विदेशी पहलवानों के भारतीय पहलवानों के साथ कुल सात मुकाबले हुए। दूसरे चरण के मुकाबले में भारत के सोमवीर ने रूस के इंफरान को चित कर अपने नाम किया। सोमवीर को पुरस्कार में 61 हजार रुपये व इंफरान को 40 हजार रुपये की राशि प्राप्त हुई। तीसरे नंबर के मुकाबले में यूक्र्रेन के शाशा ने भारत के करण को हराया। चौथे स्थान के मुकाबले में भारत के भोला ने ईरान के अली को हराया। वहीं पांचवें मुकाबले में भारत के गनी ने ईरान के मोहम्मद पहलवान को हराकर अपनी उपस्थिति दर्ज की, जबकि बेलारूस के डोनाल्ड ने भारत के अक्षय को हराकर जीत दर्ज की। सातवें नंबर के मुकाबले में रूस के उमर ने भारत के मोहर सिंह को हराकर खिताब जीता।
विज्ञापन
इसके अलावा देश के विभिन्न राज्यों से आए पहलवानों के भी कई मुकाबले हुए। इसका दर्शकों ने भरपूर आनंद उठाया। इस मौके पर सांसद जुगल किशोर, भाजपा राज्य अध्यक्ष रविंद्र रैना, विधायक अजय नंदा, विधायक पवन गुप्ता, श्राइन बोर्ड के सीईओ सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे। आयोजनकमेटी के प्रधान शिव कुमार शर्मा ने कहा कि श्राइन बोर्ड, पर्यटन विभाग व स्थानीय लोगों के सहयोग से होने वाले इस आयोजन का उद्देश्य कुश्ती को बढ़ावा देना है।
हरियाणा की प्रिया ने दिल्ली की दीपिका को हराया
विवेकानंद स्टेडियम में आयोजित दंगल मेें महिला पहलवानों ने भी दमखम दिखाए। महिला पहलवानों के कुल पांच मुकाबले हुए। आखिरी मुकाबला अंशु व दिल्ली की कविता में हुआ। इसमें अंशु ने जीत दर्ज की। इससे पहले हरियाणा की प्रिया ने दिल्ली की दीपिका को हराकर जीत दर्ज की। वहीं दिव्या ने खुशी को हराया, जबकि मीनाक्षी ने अंजू को हराया।