फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   शहर में छेड़छाड़ के चार मामले दर्ज

शहर में छेड़छाड़ के चार मामले दर्ज

Tue, 22 May 2018 02:26 PM IST
Updated Tue, 22 May 2018 02:26 PM IST
विज्ञापन
शहर में छेड़छाड़ के चार मामले दर्ज
जम्मू। शहर में महिलाओं के साथ अपराध थम नहीं रहे हैं। दोमाना और खौड़ पुलिस स्टेशन में छेड़छाड़ के चार केस दर्ज हुए हैं। पुलिस मामलों की जांच कर रही है। चक मलाल की रहने वाली महिला ने पुलिस से देवेंद्र सिंह के खिलाफ अश्लील हरकतें करने की शिकायत की है। महिला ने अपनी शिकायत में आरोपी पर उसे धमकाने तथा किसी से बात करने पर जान से मारने की भी धमकी भी दी।
विज्ञापन

वहीं दोमाना पुलिस ने अपर बरनाई की रहने वाली महिला की शिकायत पर स्थानीय सोनू के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है। दोमाना की ही एक अन्य महिला ने आसिफ हुसैन के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज करवाया है। दोमाना थाने की ही दूसरी घटना में जनकराज के खिलाफ छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

जानीपुर पुलिस ने राजेन्द्र कुमार निवासी लक्कड़ मंडी के व्यक्ति की शिकायत पर 17 साल के बच्चे के अपहरण का मामला दर्ज किया है। पुलिस उसकी तलाश में लगी हुई है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसका 17 वर्षीय बेटा घर के बाहर गया था और वापस नहीं लौटा। पिता के अनुसार बच्चे की सभी आस पास की जगहों पर तलाश की गई। जिसकी कोई जानकारी नहीं लग पाई है। पुलिस ने जांव व तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed