{"_id":"5a89dae84f1c1ba32a8b81a1","slug":"161518983912-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान ढहने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान ढहने से महिला की मौत
Updated Mon, 19 Feb 2018 04:57 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। रिहाड़ी कालोनी में मरम्मत के दौरान मकान ढहने से एक महिला की मौत हो गई। हादसा रविवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे सरवाल पुलिस चौकी क्षेत्र में हुआ। मामले की जानकारी पर एसडीआरएफ और पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य किया। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी लाया गया। जहां परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर शव अपने साथ ले गए।
रिहाड़ी कालोनी स्थित यूनीक अकादमी स्कूल के नजदीक स्थित तीन मंजिला पुराना मकान था। मकान में अपर्णा महाजन (37) पत्नी नवीन कुमार परिवार के साथ रहती थी। वह तीन बहनों और एक भाई में सबसे छोटी थी। महिला के पिता ने घर के बाकी कमरे किराये पर उठा रखे थे। घर काफी पुराना था, इस वजह से उसे फिर से बनवाया जा रहा था। निर्माण का कार्य जारी था।
सुबह करीब साढ़े नौ बजे अपर्णा अपने नौ वर्ष के बेटे को दूसरी मंजिल पर स्थित बाथरूम में नहलाने के बाद खुद नहाने चली गई। इस दौरान नीचे का हिस्सा ढह गया। घर और आसपास के लोगों द्वारा शोर मचाने पर काफी लोग इकट्ठा हो गए और बचाव कार्य शुरू किया। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे। उन्होंने बचाव कार्य जारी कार्य जारी कर महिला के शव को मलबे से निकाला। घटना की जानकारी पर तहसीलदार खुद मौके पर पहुंचे और उन्होंने हादसे के कारणों की जांच की बात कही। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बधाया। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच करने में जुटी है।