{"_id":"4f6896037484666b4bdd305280785671","slug":"16-dead-in-budgam-incident-all-bodies-recovered-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बडगाम हादसे में कोई नहीं बचा, सभी शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बडगाम हादसे में कोई नहीं बचा, सभी शव बरामद
अमृतपाल सिंह बाली/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Sun, 05 Apr 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में पांच दिन पहले हुए भूस्खलन में मारे गए 16 लोगों में से 15 शव ही बरामद हो पाए थे। आखिरी शव को मलबे के नीचे से निकालने का कार्य लगातार पुलिस और स्थानीय लोगों द्वारा जारी था, जिसके चलते आखिरकार सफलता हाथ लगी और शनिवार को 6 वर्ष के फैसल अहमद का शव बरामद किया गया। इसके साथ अबतक सभी 16 शव बरामद हो गए।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 30 मार्च की सुबह लादेन गांव में जमीन खिसकने से इलाके के लाल दीन हजाम उर्फ लाला हजाम के पांच मकान भूस्खलन की चपेट में आ गए थे, जिसके कारण परिवार के 16 लोग मलबे तले दब गए। मौके पर पहुंची पुलिस, सेना, सीआरपीएफ और जिला प्रशासन के कर्मचारियों ने स्थानीय लोगों की सहायता से 15 शव तो निकाल लिए थे लेकिन आखिरी शव हाथ नहीं आया था, जिसको तलाशने का कार्य तबसे जारी था।
विज्ञापन
घटना में मरने वालों के नाम
* मोहम्मद शाहबान हजाम (22 वर्ष)
* नसीमा बानो (14 वर्ष)
* शमीजा बानो (9 वर्ष)
* रुकसाना बानो (21वर्ष)
* मोहम्मद असलम (22 दिन)
* गुलाम नबी हजाम (45 वर्ष)
* जेना बेगम (40 वर्ष)
* रेयाज अहमद हजाम (22 वर्ष)
* नसीमा अख्तर (18 वर्ष)
* शाहिदा बानो (16 वर्ष)
* शगुफ्ता बानो (15 वर्ष)
* फरीदा बानो (14 वर्ष)
* बिलाल अहमद हजाम (13 वर्ष)
* मोहम्मद इकबाल हजाम (12 वर्ष)
* बिस्मा बानो (9 वर्ष)
* फैसल अहमद (6 वर्ष)