फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   जयघोष लगाते हुए उधमपुर पहुंच रहे लंगर लगाने वाले सेवादार

जयघोष लगाते हुए उधमपुर पहुंच रहे लंगर लगाने वाले सेवादार

विज्ञापन
जयघोष लगाते हुए उधमपुर पहुंच रहे लंगर लगाने वाले सेवादार

विज्ञापन
उधमपुर। बाबा बर्फानी के दरबार में लंगर लगा कर सेवा करने वाले सेवादारों का दल शुक्रवार को उधमपुर पहुंचा। इन सेवादारों ने उधमपुर पहुंच कर जमकर जयघोष लगाए। सेवादारों ने कहा कि वह 11वीं बार बालटाल में यात्रियों के लिए लंगर लगाने जा रहे हैं। बाबा बर्फानी की कृपा से हर बार उनको सेवा करने अवसर मिल रहा है। उनके लिए सेवा करने का अनुभव हर बार अनोखा रहा है। शनिवार सुबह सभी घाटी की तरफ रवाना हो जाएंगे।

भठिंडा से दो ट्रकों में सवार होकर करीब 30 सेवादार उधमपुर के कारगिल हनुमान मंदरि में शुक्रवार दोपहर को पहुंचे। जहां सभी ने वाहनों को रोक कर आराम किया और जमकर बम बम भोले के जयघोष भी लगाए। सेवादारों ने बताया कि श्री अमरनाथ सेवा समिति की तरफ से 11वीं बार लंगर की सेवा करने जा रहे हैं। इससे पहले 10 बार सेवा करने का सौभाग्य उनको मिल चुका है। बाबा बर्फानी के दरबार जाकर सेवा करने का उनका अनुभव हर बार अनोखा रहा है। उन्होंने मुश्किल हालात में भी बालटाल में अमरनाथ यात्रियों की सेवा की है। जब यात्रा शुरू होगी तो उनको दिन रात सेवा करनी होगी। इसके लिए सभी पूरी तरह से तैयार हैं। कश्मीर जाने पर उनको थोड़ा परेशानियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन सेवा में जुटते ही सब कुछ भूल जाते हैं और फिर केवल यात्रियों की सेवा ही याद रहती है। आज सभी कारगिल हनुमान मंदिर में ही रात गुजारेंगे। शनिवार सुबह सभी बाबा बर्फानी के जयघोष लगाते हुए घाटी की तरफ रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed