फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   धीमी गति से चल रहे सड़क निर्माण पर जताई नाराजगी

धीमी गति से चल रहे सड़क निर्माण पर जताई नाराजगी

विज्ञापन
धीमी गति से चल रहे सड़क निर्माण पर जताई नाराजगी
ज्यौड़ियां। पंचायत बरडोह के पंचों के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को पीडब्लूडी के अधीक्षण अभियंता एनडी ख्वाजा से मुलाकात की और विकास कार्यों की धीमी गति पर नाराजगी जाहिर की। प्रतिनिधिमंडल का नेेेेतृत्व करते हुए सुरेश कुमार शर्मा ने उन्हें कहा कि सामोआ से पंचायत बरडोह तक की सड़क का बहुत धीमी गति से चल रहा। ठेकेदार बेपरवाही कर रहा है। इससे लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

पंचों ने कहा कि इस सड़क का काम अलाट हुए छह महीने से ज्यादा समय हो गया है, पर अभी तक सिर्फ 200 मीटर कटाई ही हुई है। इससे रोड की हालत पहले से ज्यादा खराब हो गई हैै। इसके अलावा प्रतिनिधिमंडल ने यह भी बताया कि कानीटकी से कलह रोड का 2017 में टेंडर लगा था। अलाटमेंट भी हुई थी। उसके बाद विभाग और ठेकेदार की मिलीभगत से अभी तक काम शुरू नहीं हो पाया है। अभियंता ने पचों को आश्वासन दिया की जल्द से जल्द आप दोनों कामों को गति दी जाएगी। उन्होंने एक्सईएन से बात कर मौके पर पहुंच कर जांच करने के निर्देश दिए। इस मौके पर सुरेश शर्मा, नायब सरपंच तिलक राज, पंच जियालाल, पंच संजीव कुमार, पंच अशोक कुमार, अनिल कुमार, पूरण चंद और अन्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed