फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   सुला में वैन पलटने से तीन धायल।

सुला में वैन पलटने से तीन धायल।

विज्ञापन
सुला में वैन पलटने से तीन धायल।
रियासी। कटड़ा मार्ग पर स्थित सुला क्षेत्र में सोमवार दोपहर को एक वैन पलट गई। हादसे में वैन में सवार तीन लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि वैन नंबर जेके02एजी-9387 कटड़ा की तरफ से रियासी आ रही थी। इस दौरान अंजी तवी के पुल के पास वैन का चालक उसकी गति पर नियंत्रण नही रख सका तथा वैन पुल की रेलिंग के साथ टकरा कर पलट गई। बताया जाता है कि पुल के साथ टकराने के बाद अगर वैन पलटती नहीं तो वह सीधा अंजी तवी में जा गिरती, जिसके बाद नुकसान ज्यादा होना था। दुर्घटना में घायल तीन लोगों को अन्य वाहन में बिठा कर जिला अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर उन का उपचार हुआ। घायलों की पहचान जगदीश राज, फकीर चंद तथा शिवदेवी सभी निवासी हंदर अरनास के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर वाहन कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed