{"_id":"5bc7128ebdec226970456b0d","slug":"153977304019-poonch-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुंछ में अंतर जिला हाकी टूर्नामेंट शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुंछ में अंतर जिला हाकी टूर्नामेंट शुरू
Updated Wed, 17 Oct 2018 04:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। वीरवार को नगर स्थित लड़कों के हायर सेकेंडरी स्कूल में जिला युवा कार्यक्रम एवं खेल विभाग की तरफ से आयोजित कराया जा रहा लड़के एवं लड़कियों के अंडर 14, 17 और 19 वर्ष आयु वर्ग में जम्मू डिवीजन अंतर जिला हाकी टूर्नामेंट शुरू किया गया। इसमें पहले मैच में पुंछ की टीम ने राजोरी की टीम को तीन एक गोल से हराया।
वीरवार की दोपहर नगर स्थित लड़कों के हायर सेकेंडरी स्कूल में जिला युवा कार्यक्रम एवं खेल विभाग की तरफ से लड़कों एवं लड़कियों का जम्मू डिवीजन अंतर जिला हाकी टूर्नामेंट का उद्घाटन समारोह आयोजित कराया गया। इसमें बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस समारोह की अध्यक्षता विभाग के जिला अधिकारी निरजीत सिंह और स्कूल के प्रिंसिपल सुदर्शन कुमार ने की, जबकि अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त कृष्णालाल मुख्य अतिथि रहे। इसमें कठुआ, जम्मू, राजोरी और पुंछ टीमों के ़196 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इसमें 126 लड़के और 70 लड़कियां शामिल हैं। पुंछ के हाकी खिलाड़ी मोहम्मद इरशाद का कहना है कि हमें बड़ी खुशी है कि पुंछ में इस प्रकार का टूर्नामेंट आयोजित किया जा रहा है। डिवीजन स्तर के इस अंतर जिला हाकी टूर्नामेंट में चार जिलों की टीमें भाग ले रही हैं। इनमें से जो टीमें जीतेगी वह आगे इंटर डिवीजन टूर्नामेंट में शिरकत करेगी।