{"_id":"5bc711e6bdec226998046074","slug":"15397728717-poonch-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माइन ब्लास्ट में सेना का जवान और पोर्टर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माइन ब्लास्ट में सेना का जवान और पोर्टर घायल
Updated Wed, 17 Oct 2018 04:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। शुक्रवार दोपहर को जिले में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर एक माइन विस्फोट में सेना का एक जवान और एक पोर्टर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल जवान को प्राथमिक उपचार के बाद एयर लिफ्ट कर सेना के कमान अस्पताल उधमपुर भेजा गया। जबकि घायल पोर्टर की हालत सामान्य देखते हुए पुंछ नगर स्थित सेना के 425 फील्ड एंबुलेंस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल जवान की पहचान सेना की 55 इंजीनियर रेजीमेंट के लांस नायक भूपिंदर सिंह, जबकि सेना के पोर्टर की पहचान 21 वर्षीय नजीर अहमद निवासी गांव नूनांबांडी पुंछ के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, जिले में इन दिनों नियंत्रण रेखा के पास सेना की ओर से नई फेंसिंग लगाने का काम चल रहा है। शुक्रवार दोपहर करीब 12.30 बजे एलओसी पर घुसपैठ रोकने के लिए बिछाए गई एक माइन में विस्फोट हो गया। इसकी चपेट में में आकर इंजीनियर रेजीमेंट का जवान और पोर्टर घायल हो गया।