{"_id":"5bc711cabdec22693b02308a","slug":"153977284415-poonch-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली पानी की किल्लत से गुस्साए बैंछ के ग्रामीणों ने पुंछ जम्मू सड़क जाम कर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली पानी की किल्लत से गुस्साए बैंछ के ग्रामीणों ने पुंछ जम्मू सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
Updated Wed, 17 Oct 2018 04:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। करीब दस दिन से बैंछ क्षेत्र में पानी की किल्लत बनी हुई है। इससे गुस्साए ग्रामीण मंगलवार को सड़क पर उतर आए और पुंछ-जम्मू सड़क जाम कर घंटों तक बिजली एवं पीएचई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। इससे मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। कार्यकारी एसएसओ और पुलिस अधिकारियों के मौके पर पहुंचने के बाद भी प्रदर्शनकारी किसी बड़े अधिकारी के मौके पर आने की बात करने की जिद पर अड़े रहे, जिसके चलते डीएसपी हेडक्वार्टर नवाज खांडे ने मौके पर पहुंच कर प्रदर्शनकारियों से बात कर उन्हें आश्वासन दिया कि 24 घंटे में बिजली पानी की सप्लाई बहाल करा दी जाएगी।
मंगलवार को सुबह दस बजे गांव बैंछ के ग्रामीण पुंछ-जम्मू राजमार्ग पर एकत्र हुए और बीच सड़क में टायर जला कर बिजली और पीएचई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि उनके गांव में पिछले काफी समय से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। इसके कारण उन्हें जलाशयों पर भटकना पड़ता है। क्षेत्र में बिजली की हालत भी खस्ता है, जिससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।