{"_id":"5bc711abbdec2269b7315f83","slug":"15397728138-poonch-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूस्खलन के चलते मुगलरोड पर पोशाना के आगे घंटों फंसे रहे सैंकड़ों वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूस्खलन के चलते मुगलरोड पर पोशाना के आगे घंटों फंसे रहे सैंकड़ों वाहन
Updated Wed, 17 Oct 2018 04:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। मुगलरोड पर रुक-रुक कर हो रहे हल्के हिमपात के बीच छत्तापानी क्षेत्र में भूस्खलन होने से सैकड़ों छोटे बड़े वाहन घंटों रास्ते में फंसे रहे। पीडब्ल्यूडी की मेेकेनिकल विंग के कर्मचारियों ने मशीनों के जरिये मार्ग से मलबा हटाया। दोपहर बाद मार्ग पर यातायात बहाल हो गया।
जानकारी के अनुसार सुबह करीब साढ़े आठ बजे मुगलरोड पर छत्तापानी क्षेत्र से मानसर के बीच भारी भूस्खलन होने लगा। मार्ग पर पत्थर और मिट्टी गिरने से आवागमन बंद हो गया। इस दौरान सुरनकोट की तरफ कश्मीर को जाने वाले वाहन पोशाना के पीछे और कश्मीर से आने वाले वाहन मानसर मोड़ से पीर की गली तक फंस गए। पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल विंग को भूस्खलन की जानकारी मिली, तो अधिकारियों ने बफलियाज और चंडीमाड़ा से मशीनों एवं कर्मचारियों को घटनास्थल की तरफ रवाना किया। ब्यूरो