फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   श्रीनगर से लौटते खराब हुई हज यात्रियों की बस, हाजियों ने बद इंतजामी का लगाया आरोप

श्रीनगर से लौटते खराब हुई हज यात्रियों की बस, हाजियों ने बद इंतजामी का लगाया आरोप

Wed, 05 Sep 2018 02:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 05 Sep 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
श्रीनगर से लौटते खराब हुई हज यात्रियों की बस, हाजियों ने बद इंतजामी का लगाया आरोप
श्रीनगर हज हाउस ने निकलता हाजियों का पहला जत्था - फोटो : फाइल
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में मंगलवार को पवित्र हज यात्रा कर श्रीनगर से अपने घरों को लौट रहे जिले के दर्जनों हाजियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। उनकी बस मुगलरोड पर रास्ते में खराब हो गई। इसके चलते उन्हें घंटों सड़क पर बिताने पड़े। मंगलवार दोपहर बाद हज यात्रा कर हवाई मार्ग से श्रीनगर पहुंचे जिले के हजयात्रियों को लाने के लिए एसआरटीसी की बसें उपलब्ध कराई गई थीं। जिस दौरान श्रीनगर से पुंछ की तरफ आते हुए पीर की गली के पास एक बस बीच रास्ते में खराब हो गई। इसके चालक और सह चालक घंटों बस को स्टार्ट करने का प्रयास करते रहे लेकिन बात न बनी।
विज्ञापन


इसके बाद भी बस सही न होने पर कुछ हाजियों द्वारा सुरनकोट थाने में फोन किए जाने पर एसएचओ सुरनकोट अंजर मीर पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे लेकिन काफी प्रयास के बाद भी बस सही न होने पर एसएचओ ने कुछ टैक्सियों की व्यवस्था करा कर हाजियों को उनके घरों को भेजा।
विज्ञापन


दूसरी ओर घंटों बस बीच रास्ते में खराब रहने से गुस्साए हाजियों ने प्रशासन और राज्य परिवहन विभाग के खिलाफ बदइंतजामी का आरोप लगाते हुए कहा कि हम सबके घरों में अपने वाहन हैं लेकिन सरकार एवं प्रशासन की तरफ से हम लोगों को लाने ले जाने के लिए एसआरटीसी की बसों की व्यवस्था की जाती है लेकिन यह देखने की कोई अधिकारी जहमत नहीं उठाता कि हाजियों को ले जाने वाली बस कितनी पुरानी है उसमें क्या खराबी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed