फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   प्रतिबंध के बावजूद धड़ल्ले से हो रहा खनन

प्रतिबंध के बावजूद धड़ल्ले से हो रहा खनन

विज्ञापन
प्रतिबंध के बावजूद धड़ल्ले से हो रहा खनन
आरएस पुरा। राज्य में खनन पर प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद भी उपजिले में निक्की तवी व बिलोल में से खनन माफिया धड़ल्ले अवैध रूप से खनन कर रहे हैं। विशेष बात यह है कि इसके खिलाफ खनन विभाग के अधिकारी पूरी तरह से मौन धारण किए हुए हैं। वे इसके खिलाफ कोई कार्रवाई अमल में नहीं ला रहे हैं।
विज्ञापन

मोहम्मद आरिफ, चौ. कृष्ण लाल, प्यारा सिंह अश्वनी कुमार, तालिब हुसैन, रामपाल, कौशल शर्मा, जागर सिंह का कहना है कि खनन पर प्रतिबंध होने पर सबसे अधिक दिक्कतों का सामना गरीब वर्ग के लोगों को उठाना पड़ रहा है। पहले सात सौ रुपये की ट्राली रेत मिल जाती थी लेकिन अब दो हजार रुपये तक खर्च करना पड़ रहा है। इन लोगों का कहना है कि आरएस पुरा उपजिले में निक्की तवी के साथ बनी पुलिस पोस्टों पर पुलिस भी नियुक्त है। सक्रिय माफिया अब दिन के समय भी रेत, पत्थर आदि निक्की तवी व बिलोल से निकाल धड़ल्ले से निकाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर इस पर प्रतिबंध लगाया गया है तो फिर आरएस पुरा प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। अगर आने वाले दिनों में भी इसी प्रकार चलता रहा तो लोगों को सड़कों पर उतर विरोध- प्रदर्शन करना पडे़गा, जिसके लिए सरकार की गलत नीतियां व प्रशासन जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन

----
पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ कानून के अंतर्गत कार्रवाई कर रही है। उपजिले में पुलिस द्वारा रेत से भरे टिप्परों व ट्रैक्टरों को सीज किया गया।
-सौरभ पराशर, एसडीपीओ आरएस पुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed