फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   विभिन्न आयुवर्ग में खिलाड़ियों में गोल्ड, सिल्वर और कांस्य पर जमाया कब्जा

विभिन्न आयुवर्ग में खिलाड़ियों में गोल्ड, सिल्वर और कांस्य पर जमाया कब्जा

विज्ञापन
विभिन्न आयुवर्ग में खिलाड़ियों में गोल्ड, सिल्वर और कांस्य पर जमाया कब्जा
जम्मू। तीन दिवसीय 17वीं स्टेट फेंसिंग चैंपियनशिप के दूसरे दिन विभिन्न आयुवर्ग में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में लड़के और लड़कियों के अंडर - 14 सेबर वर्ग में हरिषत और चावी ने गोल्ड, अनुभव और वंक्षिका ने सिल्वर और प्रत्यक्ष और सिमरन ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

जम्मू यूनिवर्सिटी में आयोजित प्रतियोगिता में 200 खिलाड़ी भाग ले रहे है। प्रतियोगिता का आयोजन जेके एमेच्योर फेंसिंग एसोसिएशन ने किया है। लड़के के अंडर - 14 एपे में जम्मू जिले के जसदेव ने गोल्ड, सूफयान ने सिल्वर और आर्यवीर ने कांस्य पदक हासिल किया। लड़के के अंडर -20 एपे में जम्मू जिले के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। इसमें गोल्ड साहिबान, सिलवर रणवीर और कांस्य शिवांश ने जीता। लड़कियों के ओपन एपे में जम्मू जिले की गजल सूरी को गोल्ड, कठुआ के राशिका खजूरिया को सिलवर और कठुआ के जसप्रीत को कांस्य पदक मिला। लड़कियों के अंडर - 17 एपे में जम्मू की महक को गोल्ड, जम्म की वोलसन को सिल्वर और जम्मू की नरमदा को कांस्य पदक मिला। लड़कों के अंडर- 17 सबे में कठुआ के मयंक शर्मा को गोल्ड, जम्मू के सिचन को सिल्वर और जम्मू के ही वैभव को कांस्य पद मिला। लड़कियों के अंडर- 20 फॉयल में जम्मू जिले का दबदबा रहा है। जम्मू की रिया बख्शी को गोल्ड, इश्किा को सिल्वर, मान्नत को कांस्य पदक मिला। लड़कों के ओपन फॉयल मेें जम्मू के दुशयंत को गोल्ड, कठुआ के सक्षम को सिल्वर और रियासी के प्रशांत को कांस्य पद मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed