फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   15,000 youths are ready to return to Kashmir if guaranteed security and amenities.

Jammu News: सुरक्षा व सुविधाओं की गारंटी मिले तो 15,000 युवा कश्मीर लौटने को तैयार

विज्ञापन
15,000 youths are ready to return to Kashmir if guaranteed security and amenities.
जम्मू। कश्मीरी पंडितों का जम्मू में जोरदार प्रदर्शन: ''सम्मानजनक वापसी और पुनर्वास'' की उठाई मांग
विज्ञापन

जम्मू। विस्थापित कश्मीरी पंडितों की सुरक्षित और सम्मानजनक घर वापसी की मांग को लेकर शनिवार को यूथ ऑल इंडिया कश्मीरी समाज ने जम्मू में विरोध प्रदर्शन किया। संगठन के अध्यक्ष पी.एल. भट्ट की अध्यक्षता में आयोजित प्रदर्शन के दौरान संगठन ने दावा किया कि उनके पास 15,000 युवाओं की लिखित सहमति है जो सुरक्षा और सुविधाओं की गारंटी मिलने पर तुरंत कश्मीर लौटने को तैयार हैं।

प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि समुदाय पिछले 37 वर्षों से विस्थापन का दर्द झेल रहा है। वक्ताओं ने भावुक होते हुए कहा कि दो पीढ़ियां अपने घर लौटने की आस में दुनिया से चली गईं, लेकिन आज तक ठोस पुनर्वास नहीं हो सका। संगठन ने प्रधानमंत्री पुनर्वास पैकेज (2008) की विफलता पर सवाल उठाते हुए कहा कि 6000 नौकरियों के वादे के बावजूद एक भी परिवार की स्थायी वापसी सुनिश्चित नहीं की गई।
विज्ञापन

ये हैं प्रमुख मांगें
प्रत्येक विस्थापित परिवार के लिए रोजगार और पुनर्वास सुनिश्चित करना।
रिलीफ (राहत राशि) में वृद्धि और अधिक आयु वाले युवाओं व व्यापारियों को मुआवजा।
केंद्रीय गृहमंत्री की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय ''एपेक्स कमेटी'' का गठन।
पुनर्वास पैकेज में समय के अनुसार संशोधन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed