फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   घाटी में सेना के काम में खलल नहीं पड़नी चाहिए- डा. जितेंद्र

घाटी में सेना के काम में खलल नहीं पड़नी चाहिए- डा. जितेंद्र

Wed, 31 Jan 2018 10:41 PM IST
Updated Wed, 31 Jan 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
घाटी में सेना के काम में खलल नहीं पड़नी चाहिए- डा. जितेंद्र
Jitendra Singh - फोटो : File Photo

उधमपुर। घाटी में दोनों तरफ से संयम बरतने की जरूरत है। सेना जो कुछ कर रही है, वह देश के लिए कर रही है। उसके लिए राष्ट्र ऋणी है। सेना की बदौलत ही हम आज अपने घरों में सुरक्षित है। घाटी में सेना के काम में खलल नहीं पड़नी चाहिए।

विज्ञापन


दूसरी तरफ समाज के बड़ों और माता-पिता की भी जिम्मेदारी बनती है कि वह बच्चों को अनुशासन में रहने की सीख दें। साथ ही जान जोखिम में डालने की परिस्थिति से खुद को बचा कर रखें। यह बातें पीएमओ में राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने शोपियां में फायरिंग में दो युवकों की मौत के बाद सेना पर एफआईआर दर्ज किए जाने संबंधी सवाल पर कहीं।
विज्ञापन

पैंथर्स पार्टी द्वारा भाजपा पर निशाना साधने के सवाल पर डा. सिंह ने कहा कि 130 करोड़ की जनता सब समझ रही है और चलते फिरते व्यक्ति के आरोप की कोई परवाह नहीं है। पत्थरबाजों पर अंकुश लगाने पर कहा कि सिविल सोसाइटी को जागरूक होना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिविल सोसाइटी के बुजुर्गों को युवाओं को जागरूक करने की जरूरत है। माता-पिता को अपने बच्चों की काउंसिलिंग करानी चाहिए। उनको अच्छी शिक्षा देने की जरूरत है। उन्हें बताना होगा कि सुरक्षा बलों के काम में बाधा न डालें। समझाना होगा कि सुरक्षा बलों के काम में बाधा डालने पर कई बार अपनी जान भी जोखिम में पड़ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed