फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   14 police stations, 48 police posts in Jammu and Kashmir without toilets

14 थानों और 48 चौकियों में नहीं है शौचालय

Mon, 16 Feb 2015 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 16 Feb 2015 01:09 AM IST
विज्ञापन
14 police stations, 48 police posts in Jammu and Kashmir without toilets

रियासत के 14 थानों और 48 पुलिस चौकियों में शौचालय तक की सुविधा नहीं है। इसके अलावा 23 थानों और 49 पुलिस चौकियों में पीने का पानी भी उपलब्ध नहीं है। यह खुलासा सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत मांगी गई जानकारी में हुआ है। यह जानकारी पुलिस विभाग के पब्लिक इंफोरमेशन अफसर और एआईजी वेलफेयर ने दी है।

विज्ञापन


आरटीआई कार्यकर्ता ने शौचालय व पानी जैसी आधारभूत सुविधाएं पूरा करने में लगने वाले वक्त के संबंध में भी पूछा था, लेकिन विभाग से जवाब मिला कि यह दोनों सुविधाएं उनकी प्राथमिकता में हैं और इन्हें वार्षिक योजना में चरणबद्ध तरीके से पूरा करने का प्रस्ताव रखा गया है।
विज्ञापन


आरटीआई कार्यकर्ता के अनुसार मिली सूचना से पता चलता है कि किन परिस्थितियों में पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी का निर्वाह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे स्पष्ट होता है कि पुलिस खुद मानवाधिकार आयोग का शिकार हो रही है। उन्होंने डीजीपी से आग्रह किया है कि पुलिस स्टाफ को आधारभूत सुविधाएं मुहैया करवाई जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रियासत में कानून व्यवस्था के लिए 215 थाने, 178 पुलिस क्राइम पोस्ट, 108 बार्डर पुलिस पोस्ट कार्यरत हैं। लेकिन सभी स्थानों पर तमाम आधारभूत सुविधाएं मुहैया नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed