फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   भेंट प्रतियोगिता में बाहरी राज्यों के गायकों का रहा दबदबा

भेंट प्रतियोगिता में बाहरी राज्यों के गायकों का रहा दबदबा

Wed, 17 Oct 2018 04:13 PM IST
Updated Wed, 17 Oct 2018 04:13 PM IST
विज्ञापन
भेंट प्रतियोगिता में बाहरी राज्यों के गायकों का रहा दबदबा
कटड़ा। नवरात्र महोत्सव के तहत योज्ञाश्रम परिसर में आयोजित अखिल भारतीय भेंट प्रतियोगिता में बाहरी राज्यों के कलाकारों ने भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाना शुरू कर दिया है। तीसरे दिन की प्रतियोगिता में पहले तीनों स्थानों पर बाहरी राज्यों के कलाकारों ने परचम लहराने में कामयाबी हासिल की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त करने वाले अमृतसर के सुखजिंद्रजीत सेमीफाइनल में पहुंचे। दूसरे स्थान पर पंजाब के अलमसत सोनू, जबकि तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से होशियारपुर के अनमोल राजा और बिहार के अफरोज राज रहे। दूसरे और तीसरे स्थान के विजेताओं को सेमीफाइनल में प्रवेश के लिए क्वार्टर फाइनल में फिर से प्रस्तुति देनी होगी। पहले, दूसरे और तीसरे स्थान के विजेताओं को क्रमश: दस हजार, पांच हजार व तीन हजार रुपये की नकद राशि से पुरस्कृत किया गया। तीसरे दिन की प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में गायक सुमंगल अरोरा, पूर्व एचओडी संगीत उषा भगाती, सुरिंद्र शर्मा रहे। प्रतियोगिता का शुभारंभ एसडीएम अशोक शर्मा ने किया। इस मौके पर तहसीलदार सुनील शर्मा, स्वामी योज्ञानंद, वरिंद्र केसर, अजय शर्मा, गोपाल सिंह आदि विशेष रूप से मौजूद थे। प्रतियोगिता के दौरान डा. सुमंगल अरोरा ने मेहमान प्रस्तुति दी। मंच संचालन राकेश वजीर ने किया।
विज्ञापन

विजेता को मिलेगा तीन लाख का सोना
अखिल भारतीय भेंट प्रतियोगिता कमेटी के चेयरमैन राकेश वजीर ने बताया कि मेगाफाइनल के विजेता को तीन लाख रुपये का सोना पुरस्कार के रूप में दिया जाएगा। इसके साथ ही विनस टेप्स के साथ रिकार्डिंग कांट्रेक्ट का मौका मिलेगा। दूसरे स्थान के विजेता को एक लाख रुपये का सोना, जबकि तीसरे स्थान के विजेता को पचास हजार रुपये के सोने से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अब तक के विजेता देश के अलावा विदेशों में भी अपनी गायकी का लोहा मनवा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed