{"_id":"5b965d4f867a5501313c5f43","slug":"131536580943-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आलापीर चौराहे पर पसरी गंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आलापीर चौराहे पर पसरी गंदगी
Updated Mon, 10 Sep 2018 05:32 PM IST
विज्ञापन
पुंछ। नगर के मोहल्ला आलापीर के मुख्य चौराहे पर फैली गंदगी और हर समय लगे रहने वाले कूड़े के डेर से मोहल्ला निवासी परेशान है। लोगों का कहना है कि एक तो नियमित रूप से सफाई कर्मचारी कचरा नहीं उठाते हैं। उस पर आसपास की गलियों और नालियों की सफाई के बाद भी कचरा चौराहे के पास फैला रहता है। उन्होंने चौराहे पर कूड़ेदान रखने की मांग की है।
मोहल्ला आलापीर निवासी मोहम्मद इकबाल, मोहम्मद अकरम, रफीक अहमद का कहना है कि मोहल्ले के चौराहे कई दिन तक कूड़े के ढेर लगे रहते हैं, जिससे आसपास रहने वाले लोगों, दुकानदारों और राहगीरों को काफी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। ऐसे में अगर नगर पालिका की तरफ से कूडे़दान रख दिया जाए तो समस्या का काफी हद तक समाधान हो सकता है। ब्यूरो