{"_id":"5a5bb3b74f1c1b6c268b46ac","slug":"131515959223-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेवेनाइल होम से भाग निकला नाबालिग, इस वजह से लिया गया था हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेवेनाइल होम से भाग निकला नाबालिग, इस वजह से लिया गया था हिरासत में
Updated Mon, 15 Jan 2018 06:31 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : DEMO PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा। कस्बे में स्थित जुवेनाइल होम से रविवार को एक बार फिर एक नाबालिग भाग निकला। नाबालिग के भाग जाने से होम में हड़कंप मच गया। उसके भागने से होम की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।
रविवार को जुवेनाइल होम की खिड़की तोड़कर एक नाबालिग भागने में सफल हो गया। वह पिछले वर्ष 15 मई को यहां लाया गया था। उसे राजोरी में सेना द्वारा भारतीय सीमा पार करने पर हिरासत में लिया गया था।
नाबालिक ढोगा पेहली तहसील सावल जिला विंभर पीओके का निवासी बताया गया है, उसका कोर्ट में मामला चल रहा है। सूत्राें की माने तो जुवेनाइल होम में एक हवलदार सहित तीन कर्मियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
इसके बावजूद नाबालिग भागने में कामयाब रहा। इससे पुलिस की कार्य प्रणाली पर कई सवाल उठ रहे हैं। पहले भी कई बार जुवेनाइल होम में बंद नाबालिग के भागने के मामले में प्रकाश में आए हैं इसके बावजूद पुलिस व प्रशासन ने सबक नहीं लिया।
लोगों का कहना है कि होम में बंद बच्चों के साथ पुलिस द्वारा नजर जरूर रखी जाती है, लेकिन पुलिस के खिलाफ कड़ी कार्रवाई न होने से परिसर में किसी के आने जाने पर कोई प्रतिबंध नहीं है।
एसडीएम नरेश शर्मा ने बताया कि पुलिस द्वारा नाबालिग को पकड़ने के लिए टीम गठित की गई है और सोमवार को लुक आउट नोटिस जारी करने के लिए कहा गया है।