फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   श्री माता वैष् णो देवी बोर्ड की बैठक

श्री माता वैष् णो देवी बोर्ड की बैठक

Wed, 17 Oct 2018 04:14 PM IST
Updated Wed, 17 Oct 2018 04:14 PM IST
विज्ञापन
श्री माता वैष्
णो देवी बोर्ड की बैठक
जम्मू। श्री माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग व इसके आसपास के क्षेत्रों में भूस्खलन, पत्थर गिरने, सड़क हादसे आदि में घायल होने वाले लोगों का बोर्ड की तरफ से मुफ्त उपचार श्री माता वैष्णो देवी नारायणा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में करवाया जाएगा। राज्यपाल सत्यपाल मलिक की अध्यक्षता में शनिवार को हुई श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की 63वीं बैठक में पब्लिक ट्रामा पीड़ितों के लिए नारायणा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के मेडिकल सपोर्ट पालिसी के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी। पालिसी के तहत घायल मरीजों को दो लाख तक के उपचार की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन

राज्यपाल ने बैठक केे दौरान नई दिल्ली स्थित स्कूल आफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर की तरफ से तैयार भवन और श्राइन क्षेत्र के विस्तार के मास्टर प्लान की समीक्षा की और मुख्य कार्यकारी अधिकारी को समयबद्ध मास्टर प्लान पर अमलीजामा पहनाने के निर्देश जारी किए। उन्होंने न्यू दुर्गा भवन के तेजी से निर्माण करने के लिए भी कहा। मास्टर प्लान के तहत भवन क्षेत्र में 90 फीसदी ठहरने की सुविधा यात्रियों को 2031 तक निशुल्क उपलब्ध करवाने की व्यवस्था है।
विज्ञापन

मलिक ने भवन से भैरो घाटी रोपवे पर कार्य की समीक्षा करते हुए ट्रायल रन के बाद इसे जल्द यात्रियों के लिए शुरू करने की हिदायत भी दी। उन्होंने कहा कि रोपवे से प्रति घंटे 800 यात्रियों को भवन से भैरो घाटी तक पहुंचाया जाएगा और समय में भी एक घंटे की पैदल यात्रा के बजाए केवल तीन मिनट लगा करेंगे। राज्यपाल ने कहा कि यात्रियों से केवल 100 रुपये रोपवे यात्रा के वसूल किए जाएंगे जोकि पूरी तरह से किफायती भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर श्री माता वैष्णो देवी नर्सिंग कालेज कांप्लेक्स के निर्माण का जायजा लेते हुए राज्यपाल ने तय समय पर कार्य पूरा करने की हिदायत भी जारी की। उन्होंने श्री माता वैष्णो देवी नारायणा सुपर स्पेशेलिटी अस्पताल के कार्य पर संतोष जताया।


ताराकोटा मार्ग पर आडियो सिस्टम स्थापित करने को मंजूरी
इस अवसर पर ताराकोटा से भवन मार्ग तक हाई टेक मल्टीपर्पस आडियो सिस्टम को स्थापित करने को मंजूरी प्रदान कर दी। आडियो सिस्टम 4.66 करोड़ की राशि से एमएस बोस कारपोरेशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की तरफ से स्थापित किया जाएगा। यात्रियों की सुविधा के लिए 15 बूथ और 550 स्पीकर भी मार्ग पर लगाए जाएंगे। आडियो सिस्टम में जाने माने संतूर वादक पंडित शिव कुमार शर्मा की देखरेख में मंत्र, भेंट और भजन डोगरी भाषा में चलेंगे। इसके अलावा जरूरी सलाह व घोषणाएं भी यात्रियों को दी जाएगी। बैठक में नई बैटरी युक्त वाहनों और बुजुर्ग यात्रियों के लिए आन लाइन बुकिंग सुविधा, बोर्ड के ग्रीनिंग एक्शन प्लान, हाई टेक नर्सरी और स्टाफ के क्षमता विकास के मामलों की भी समीक्षा की गई। बैठक में बोर्ड के सदस्यों में डा. एस एस बलोरिया, डा. अशोक भान, एच एन मैनी, जस्टिस रिटायर्ड प्रमोद कोहली, मेजर जनरल रिटायर्ड शिव कुमार शर्मा और बी बी व्यास के अलावा मुख्य सचिव बी वी आर सुब्रह्मण्यम, राज्यपाल के प्रधान सचिव उमंग नरुला, मुख्य कार्यकारी अधिकारी धीरज गुप्ता, सिमरनदीप सिंह, डॉ. एम के कुमार और अंशुल गर्ग मौजूद रहे।


मरीजों के लिए हेलीकाप्टर सेवा को मंजूरी
जम्मू। राज्यपाल की अध्यक्षता में हुई श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की बैठक में कटड़ा से भवन तक के रास्ते में लंबी केरी में मेडिकल यूनिट स्थापित करने और अर्ध कुंवारी से सांझीछत सेक्टर को मिलाकर यात्रा मार्ग पर कुल आठ मेडिकल यूनिटें स्थापित होगी। भैरो मंदिर में नई मेडिकल यूनिट को एक करोड़ की राशि से तैयार करने को भी मंजूरी दे दी गई। इस अवसर पर निर्णय लिया गया कि गंभीर रूप से बीमार या घायल यात्रियों को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए हेलीकाप्टर सेवा मुहैया करवाई जाएगी और इसके लिए बोर्ड खर्च वहन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed