{"_id":"5a736db84f1c1ba1268b7d5f","slug":"121517514168-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटबाल प्रतियोगिता शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटबाल प्रतियोगिता शुरू
Updated Fri, 02 Feb 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलावर। भारत सरकार के युवा सेवा एवं खेल मंत्रालय की तरफ से खेलो इंडिया के तहत आओ खेलें फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ वीरवार को नाज खेल मैदान पर हुआ। प्रतियोगिता की शुरुआत मुख्य अतिथि एडीसी जोगिंद्र सिंह राय ने फुटबाल को किक मार कर की। प्रतियोगिता का उद् घाटन मैच बिलावर की टीम ने जीता।
मुख्य अतिथि एडीसी राय ने खिलाड़ियाें से कहा कि वह पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद मुकाबलों में भी भाग लें। उन्होंने बताया कि एक संपूर्ण व्यक्तित्व के विकास के लिए खेलों का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण योगदान है। लिहाजा हमें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद की गतिविधियों में भी बढ़ चढ़ कर भाग लेना चाहिए।
तीन दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता के पहले दिन लड़कों और लड़कियों के अंडर-19 आयु वर्ग में मुकाबले कराए गए। लड़कों के वर्ग में पहला मैच माडल हायर सेकेंडरी स्कूल बिलावर और हायर सेकेंडरी स्कूल पल्लन के बीच हुुआ। इसमें बिलावर की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पल्लन को तीन के मुकाबले पांच गोल से हरा कर प्रतियोगिता के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया। दूसरा मैच बिलावर पब्लिक स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल परनाला के मध्य खेला गया। इसमें बिलावर की टीम ने परनाला को एक के मुकाबले तीन गोल से शिकस्त दी।
विज्ञापन
लड़कियों के ग्रुप में मैच बिलावर पब्लिक स्कूल और हायर सेकेंडरी बिलावर की टीम के मध्य हुआ। इसमें बीपीएस की टीम ने शानदार खेल से हासे बिलावर को शून्य के मुकाबले तीन गोल से पराजित किया। प्रतियोगिता स्थल पर माडल हायर सेेकेंडरी के प्रिंसिपल यशपाल गुप्ता, युवा सेवा एवं खेल विभाग के जोनल अधिकारी मोहन लाल सहित कई फिजिकल एजुकेशन शिक्षक उपस्थित थे।