{"_id":"5c6c632cbdec220c2959e73e","slug":"11550607148-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्फ्यू के बीच चोरों ने लाखों की कैश पर हाथ साफ किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्फ्यू के बीच चोरों ने लाखों की कैश पर हाथ साफ किए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। गांधी नगर पुलिस सब डिवीजन में आने वाले वेयर हाउस इलाके में चोरों ने कर्फ्यू के बीच रातभर होने वाली गश्त के बावजूद एक कंफेक्शनरी होल सेल दुकान पर सेंध लगा दी। करीब तीन लाख की नकदी चोरी हो गई है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दुकानदार सतीश गुप्ता मंगलवार को जब सुबह दुकान पर पहुंचे तो उन्होंने अपना गल्ला चेक किया। गल्ले में सिर्फ 40 से 50 हजार रुपये ही बचे थे। करीब साढ़े तीन लाख रुपये गायब थे। जब दुकान के अंदर देखा तो पता चला कि किसी ने दुकान के ऊपरी हिस्से पर लगी जाली को काट कर अंदर घुस कर चोरी की है। जाली के पास एक पेंचकस और दस्तानें भी मिले। सतीश का कहना है कि सोमवार को जब कर्फ्यू के बीच कुछ ढील मिली थी तो उन्होंने दुकान खोली। जल्दबाजी में उन्होंने कोई बिल भी नहीं काटा। इससे पता ही नहीं चला कि कितना कैश हुआ है, लेकिन अंदाजन साढ़े तीन लाख रुपये के करीब कैश था। जल्दबाजी में ही वह कैश को भी दुकान में ही छोड़ गए। मंगलवार को जब दुकान पर आए तो सेंध लगा चुकी थी। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।