{"_id":"5bc711f3bdec226974556aa2","slug":"11539772915-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य विजिलेंस कमिश्नर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य विजिलेंस कमिश्नर
Updated Wed, 17 Oct 2018 04:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। स्टेट विजिलेंस कमिश्नर ने विजिलेंस आर्गनाइजेशन की ओर से सितंबर तक दर्ज की गई एफआईआर और इनके निपटारे पर चर्चा की। निदेशक विजिलेंस आर्गनाइजेशन एसजेएम गिलानी ने बताया कि विजिलेंस आर्गनाइजेशन ने इस वर्ष 63 एफआईआर दर्ज की हैं।
उन्होेंने बताया कि दर्ज एफआईआर में से 35 का निपटारा हो गया है, जबकि 29 मामलों की कोर्ट में चार्जशीट पेश कर दी गई है। 60 केस के सिलसिले में जांच पर कोर्ट ने स्टे दिया है। जबकि 25 केस में सरकार से सहमति की प्रतीक्षा है। इस मौके पर निदेशक से कोर्ट में अर्जी देकर स्टे दिए गए केसों में जल्द सुनवाई की अपील करने को कहा। बैठक में जांच अधिकारियों की बेहतर ट्रेनिंग का मुद्दा भी उठा। इस मौके पर चीफ विजिलेंस कमिश्नर पीएल गुप्ता और विजिलेंस कमिश्नर गजनफर हुसैन भी मौजूद रहे। ब्यूरो