फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   हाईवे पर दिन में कई बार लगा जाम

हाईवे पर दिन में कई बार लगा जाम

Wed, 17 Oct 2018 04:10 PM IST
Updated Wed, 17 Oct 2018 04:10 PM IST
विज्ञापन
हाईवे पर दिन में कई बार लगा जाम
उधमपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को भी दिन में कई बार जाम की स्थिति बनी। सुबह से लेकर शाम तक किसी ट्रक को घाटी की तरफ रवाना नहीं किया गया, जबकि दोपहर 12 बजे के बाद छोटे वाहनों के भी आगे बढ़ने पर रोक लगा दी। रोके जाने के बाद देखते ही देेखते जखैनी इलाके में वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिसके कारण यात्रियों व वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि वीरवार को राजमार्ग पर दिन भर जाम की स्थिति बनी रही थी, जिसके कारण जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ था। शुक्रवार को सुबह के समय स्थिति ठीक थी। ट्रैफिक पुलिस ने सुबह के समय ट्रकों के घाटी की तरफ जाने पर प्रतिबंध लगा दिया था। जिसके बाद जखैनी, संगूर, रठियान व विभिन्न हिस्सों में वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। वहीं दोपहर करीब 12 बजे पुलिस ने छोटे वाहनों को घाटी की तरफ जाने से रोकना शुरू कर दिया। इसके बाद राजमार्ग पर फिर से जाम लगने लगा और देखते ही देखते जाम की समस्या गंभीर हो गई। जाम में घाटी से जम्मू की तरफ जा रहे वाहन भी फंस गए। वहीं यात्रियों ने बताया कि पुलिस ने बिना किसी कारण के उनके वाहनों को रोक कर रखा है। ट्रैफिक पुलिस कर्मियों से रोकने का कारण पूछ रहे हैं तो कुछ नहीं बता रहे है। इतना ही नहीं पुलिस कर्मियों ने राजमार्ग पर ट्रकों को बेतरतीब तरीके से खड़ा करके रखा है। इसके कारण भी बार बार जाम लग रहा है। दूसरे वाहनों को निकलने का भी स्थान नहीं मिल रहा है। जखैनी चौक पर ट्रैफिक पुलिस की कार्यप्रणाली समझ में ही नहीं आ रही है। अपनी मर्जी से वाहनों को रोक रहे हैं और अपनी मर्जी से वाहनों को छोड़ा जा रहा है। पुलिस की लापरवाही के कारण ही राजमार्ग पर बार बार जाम की स्थिति बन रही है। शाम छह बजे के करीब पुलिस ने रोके गए छोटे यात्री वाहनों को घाटी की तरफ रवाना किया तो यात्रियों व वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed