{"_id":"5b3d16054f1c1b78468b49e3","slug":"11530729989-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएच चौक पर केबल गिरने से लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएच चौक पर केबल गिरने से लगा जाम
Updated Thu, 05 Jul 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। शहर के एमएच चौक इलाके पर बुधवार को दोपहर के समय अचानक बिजली की केबल राजमार्ग पर गिर गई। इस दौरान बड़ा हादसा होने से बच गया। केबल गिरने के बाद राजमार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। करीब एक घंटे तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही।
जानकारी अनुसार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे बारिश के दौरान अचानक बिजली की केबल राजमार्ग पर आ गिरी। इस दौरान जमीन पर चिंगारी निकलने लगी। दोनों तरफ वाहनों की आवाजाही भी रुक गई। मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना बिजली विभाग को दी, तो कुछ समय के बाद बिजली की सप्लाई को बंद कर दिया गया। मौके पर पहुंचे विभाग के कर्मचारियों ने केबल को सड़क किनारे किया। हालांकि इसके बाद जाम की स्थिति बन गई। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब एक घंटे तक राजमार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही और लोगों के वाहन इसमें फंसे रहे। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि अगर यह केबल किसी वाहन पर गिरती तो बड़ा हादसा हो सकता था।