{"_id":"5a70d31f4f1c1b8e268b749c","slug":"11517343519-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाटी के पर्वतीय इलाकों में हिमपात, सूखी सर्दी से मिली निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाटी के पर्वतीय इलाकों में हिमपात, सूखी सर्दी से मिली निजात
Updated Wed, 31 Jan 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
snowfall
- फोटो : DEMO PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू/श्रीनगर। कश्मीर के पर्वतीय क्षेत्रों में मंगलवार को हुए हिमपात से एक सप्ताह से जारी सूखी सर्दी से निजात मिली है। उत्तरी कश्मीर के कई हिस्सों में भारी बर्फबारी से मछिल, केरन और करनाह जाने वाले रास्ते बंद हो गए हैं। विश्वविख्यात गुलमर्ग में तीन इंच बर्फ गिरी है।
इसके अलावा कुपवाड़ा, राजदान पास, साधना टाप, जोजिला पास, पीर पंजाल की पहाड़ियों पर सफेद चादर बिछी है। घाटी के मैदानी इलाकों बारिश से पारे में गिरावट आई है। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार बुधवार को कुछ हिस्सों में मौसम बदल सकता है।
आगामी 1-3 फरवरी तक भी मौसम के बिगड़ने के आसार हैं। उधर, साधना टाप पर भारी बर्फबारी से कुपवाड़ा-टंगधार की 75 किलोमीटर लंबे रास्ते पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। इसी क्षेत्र में गत दिनों दो हिमस्खलन की घटनाओं में 11 लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में मंगलवार सुबह बारिश हुई। घाटी के अन्य हिस्सों में भी आसमान से पानी बरसा। चिल्ला कलां के आखिर में हुई बर्फबारी से पर्यटक स्थलों पर बड़ी संख्या में सैलानियों के पहुंचने की उम्मीद है। कश्मीर में बर्फीली हवाओं से ठंड बढ़ गई है।
सभी हिस्सों में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चल रहा है। घाटी पूरी तरह से शीत लहर की चपेट में है। रियासत में कारगिल और लेह में सबसे अधिक खून जमा देने वाली ठंड पड़ रही है। जम्मू में मंगलवार को हल्के बादल छाए रहे।
स्थान न्यूनतम तापमान
कारगिल माइनस 15.0
लेह माइनस 11.9
गुलमर्ग माइनस 4.6
पहलगाम 1.2
श्रीनगर 2.2
कुपवाड़ा 0.4