फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   जम्मू क्रिकेट, समर क्लब ने जीते मैच

जम्मू क्रिकेट, समर क्लब ने जीते मैच

विज्ञापन
जम्मू क्रिकेट, समर क्लब ने जीते मैच
जम्मू। विंटर शील्ड टी-20 कप में जम्मू क्रिकेट क्लब ने राजा वरियर्स क्लब को और समर क्रिकेट क्लब ने लक्ष्मी क्रिकेट क्लब को हराया। प्रतियोगिता में पहला मैच जम्मू क्रिकेट क्लब और राजा वरियर्स टीम के बीच खेला गया।
विज्ञापन

जम्मू क्रिकेट क्लब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 156 रन चार विकेट के नुकसान पर बनाए। इसमें विवरांत ने 35, शुभम ने 33 और सूर्य ने 32 रनों का योगदान दिया। वहीं, राजा वरियर्स की टीम 65 रनों पर ही ढेर हो गई। इसमें पुनीत ने सर्वाधिक 21 रनों का योगदान दिया। दूसरे मैच में समर क्रिकेट क्लब ने लक्ष्मी क्रिकेट क्लब को एक विकेट से हराया। लक्ष्मी क्रिकेट क्लब ने 123 रन सात विकेट के नुकसान पर बनाए। इसमें रोशन कौल ने 31, निपुर ने 22 और धूव ने 21 रनों का योगदान दिया। समर क्लब की टीम ने 19.4 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर लिया। इसमें बनदीप 40, अमन 17 और मनप्रीत ने 11 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed