फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   हुद माता के दर्शन को गए डीसी सात घंटे पैदल चलकर लौटे

J&K: हुद माता के दर्शन को गए डीसी सात घंटे पैदल चलकर लौटे जिला मुख्यालय

Sun, 22 Jul 2018 02:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 22 Jul 2018 02:03 AM IST
विज्ञापन
हुद माता के दर्शन को गए डीसी सात घंटे पैदल चलकर लौटे
हेलिकॉप्टर
किश्तवाड़। हुद माता के दर्शन के दौरान वहां फंसे डीसी अंग्रेज सिंह राणा शनिवार को जिला मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्हें सात घंटे तक पैदल सफर भी करना पड़ा। उन्हेें दोपहर के समय दच्छन के सिरशी गांव से हेलीकाप्टर सेवा मिली।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हेलीकाप्टर सेवा के लिए उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसके लिए उन्हें सिरशी गांव तक पैदल पहुंचना पड़ा। इस बाबत जब उनसे पूछा गया तो उनका कहना था कि शुक्रवार को उन्हें हेलीकाप्टर से केकुट क्षेत्र में उतार तो दिया गया, वापस से लाने के लिए हेलीकाप्टर नहीं पहुंचा। इस बारे में दोनों कंपनियों से पूछेंगे। हो सका तो कार्रवाई भी करेंगे कि उन्होंने हेलीकाप्टर सेवा लोगों को क्यों नहीं दी, जबकि टिकट काटी थी। हमने जुर्माना भी किया था। इसकी हम जांच अवश्य करेंगे।
विज्ञापन


डीसी ने कहा कि हम हुद माता के दर्शन को गए थे। जहां पता चला कि हेलीकाप्टर वापस नहीं आएगा, तो गूगठ तक पैदल आए। इसमें लगभग तीन घंटे लगे। शनिवार सुबह गूगठ से सिरशी के लिए निकलना पड़ा। इसमें साढ़े तीन घंटे से अधिक का समय लगा। कहीं-कहीं घोड़ा भी मिला। उन्होंने कहा कि उनके साथ उनका परिवार भी था। बेटी और पत्नी साथ थीं। सिरशी में उन्हें हेलीकाप्टर मिला। इसके बाद दोपहर के समय किश्तवाड़ पहुंचे। कहा कि थकावट तो हो गई, लेकिन काम तो करना है। जिस समय उनसे बात की गई, वह वीडियो कांफ्रेंसिंग में व्यस्त थे। उधर, जितने भी लोगों ने टिकट कराए थे, उनको निराशा हुई है। हालांकि कंपनियों ने उन्हें टिकट का पैसा लौटा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब संशय है कि अगर हेलीकाप्टर पायलट मचेल यात्रा के लिए हेलीपैड मचेल और गुलाबगढ़ में जांच टीम का इंतजार करते रहेंगे कि 25 जुलाई से यात्रा आरंभ होने के दिन लोगों को सेवा देंगे कि नहीं। इसके लिए अब डीसी क्या करते हैं, उसका इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed