फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   10 days remand to terrorist caught in akhnoor

सुरक्षा एजेंसियों को है अखनूर सीमा से पकड़े गए आतंकी के साथियों की तलाश, पूछताछ जारी

Sat, 24 Sep 2016 08:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 24 Sep 2016 08:41 PM IST
विज्ञापन
10 days remand to terrorist caught in akhnoor
आतंकवादी - फोटो : Demo Pic.
जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर से लश्कर-ए-ताइबा के प्रशिक्षित आतंकी अब्दुल कयूम के पकड़े जाने के बाद सुरक्षा एजेंसियों को उसके साथियों की तलाश है। माना जा रहा है कि कयूम किसी बड़ी आतंकी घटना को अंजाम देने की मंशा से पाक अधिकृत कश्मीर यानी पीओके से आया था।
विज्ञापन


पूछताछ में वह सुरक्षा एजेंसियों को अब भी चकमा दे रहा है।  सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि वो बयान बदल-बदल कर कई अहम जानकारियां छिपाने की कोशिश कर रहा है। सुरक्षा एजेंसियां पाक आतंकी से सुरक्षित जगह पर पूछताछ कर रही हैं।
विज्ञापन


बीएसएफ ने आतंकी को पुलिस के हवाले कर दिया औैर खौड़ पुलिस थाने में उसके खिलाफ 64 एफए और 3/6 आईपीए के तहत मामला दर्ज कर लिया है। कयूम को पुलिस ने दस दिन की रिमांड पर ले लिया है और उससे सेफ हाउस में सख्ती से पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




 

घुसपैठ करके बड़ी वारदात करने की थी योजना

10 days remand to terrorist caught in akhnoor
डेमो पिक - फोटो : Demo Pic.
उसे अखनूर सेक्टर से सीमा पर तारबंदी के नजदीक पकड़ा गया था। सेफ हाउस में सेना, आईबी, रॉ, पुलिस की विभिन्न खुफिया एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि लश्कर के निशाने पर कौन-कौन से ठिकाने हैं। सुरक्षा एजेंसियां कयूम के दोनों सिम कार्ड से मिले फोन नंबरों को खंगाल रही हैं।  

पता किया जा रहा है कि किन आतंकी संगठनों के आकाओं से उसके संपर्क थे। क्या बातचीत हुई और उनकी किस जगह पर हमले की तैयारी थी। सुरक्षा एजेंसियों का दावा है कि वह अपने कुछ साथियों के साथ भारतीय सीमा में घुसपैठ करके बड़ी वारदात करने की फिराक में था। सुरक्षा बलों की मुस्तैदी के कारण कयूम के साथी वापस भागने में सफल रहे।

सूत्रों के अनुसार, लश्कर के सरगना हाफिज सईद और हिजबुल मुजाहिदीन सरगना सैय्यद सलाहुद्दीन की जानकारी होने के कारण उससे सख्ती से पूछताछ की जा रही है। कयूम से आतंकवाद संबंधित कई राज उगलवाने में सुरक्षा एजेंसियां लगी हैं। जम्मू कश्मीर में किस जगह पर लश्कर का नेटवर्क काम कर रहा है, किन महत्वपूर्ण ठिकानों पर हमला करने की योजना है, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed