{"_id":"5bd98f7ebdec22696a3addbf","slug":"woman-kidnapped-in-poonchh-saved-in-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुंछ में महिला का अपहरण, कुछ ही घंटों बाद बचाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुंछ में महिला का अपहरण, कुछ ही घंटों बाद बचाया गया
एजेंसी, जम्मू
Updated Wed, 31 Oct 2018 04:48 PM IST
विज्ञापन
अपहरण
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में एक व्यक्ति ने एक महिला का कथित रूप से अपहरण कर लिया, लेकिन कुछ ही घंटों के भीतर उसे मुक्त करा लिया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मोहम्मद कादिर नामक एक व्यक्ति ने मेंढर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी पत्नी का राजौरी के रहने वाले शाह नवाज अहमद ने मंगलवार की शाम को उसके घर से अपहरण कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि विभिन्न स्थानों पर छापे मारे गये और महिला को अपहरण के आठ घंटों के भीतर आरोपी व्यक्ति के राजौरी स्थित घर से मुक्त करा लिया गया।