{"_id":"573c14254f1c1b6d75ac71ce","slug":"vaishno-devi-pilgrim-rampreet-from-nepal","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैष्णो देवी की दंडवत यात्रा पर निकले रामप्रीत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैष्णो देवी की दंडवत यात्रा पर निकले रामप्रीत
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Wed, 18 May 2016 12:41 PM IST
विज्ञापन
Rampreet Yadav
- फोटो : Amar Ujala
श्री माता वैष्णो देवी और अमरनाथ की दंडवत यात्रा पर निकले जनकपुर धाम, रंधिया भवारी गांव जिला धनुष नेपाल निवासी रामप्रीत यादव अपने बेटे संजय कुमार के साथ मंगलवार को मंदिरों के शहर जम्मू पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि विश्व कल्याण और शांति के लिए यह उनकी तीसरी यात्रा है। अब उनकी कैलाश मानसरोवर तक दंडवत यात्रा करने की इच्छा है। उन्होंने दावा किया कि वह 2008 में क्षीरसागर नाथ से बाबा वैद्यनाथ धाम, 2009 में पशुपति नाथ से लेकर कैलाश धाम की यात्रा कर चुके हैं।
विज्ञापन
2010 में पशुपति नाथ से वाइज नाथ धाम तक, 2011 में पशुपति नाथ से काशी विश्वनाथ होते हुए रुद्रप्रयागके अलावा पशुपतिनाथ से फिर वैद्यनाथ धाम तक और 2013 में बाबा अमरनाथ की यात्रा कर चुके हैं।
विज्ञापन